फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: संगम पर उमड़ा संडे का सैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 18 Feb 2019 12:34 AM IST
Amit Saini न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Sunday Sangam Crowd
माघी पूर्णिमा से पहले ही संगम पर आस्था का जन सैलाब उमड़ने लगा है। रविवार को मेला क्षेत्र भीड़ से पट गया। चाहे घाट हो या संगम की रेती या फिर कुंभ क्षेत्र की सड़कें, कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं बची। हर तरफ रेला ही रेला चलता रहा। इस दौरान भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन

2 of 6
Sunday Sangam Crowd
कुंभ में रविवार की भोर से ही भीड़ का दबाव बढ़ गया। पौ फटने के साथ ही संगम जाने वाली सड़कों पर भक्तों का कारवां बढ़ा तो जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस ने डायवर्जन शुरू कर दिया। हिंदू हॉस्टल के अलावा बालसन चौराहा और सोहबतिया बाग के पास बैरीकेडिंग के चलते आगे बढ़ने में जमकर धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन

3 of 6
Sunday Sangam Crowd
चाहे काली सड़क हो या लाल सड़क, बख्शी बांध हो या नागवासुकि, दारागंज हर तरफ से संगम जाने वाली सड़कों पर लोग तिल-तिल कर बढ़ते रहे। यही हाल गंगा पार जाने वाले पांटून पुलों का भी रहा। काली पांटून पुल, त्रिवणी, जगदीश रैंप के अलावा ओल्डजीटी और गंगोली शिवाला पांटून पुल पर लंबी कतारें लग गईं। संगम पर तो आस्था हिलोरें मारती रही। पुण्य की डुबकी के साथ कहीं जुग-जुग दीप जलते रहे तो कहीं गंगा पूजन होता रहा।

4 of 6
Sunday Sangam Crowd
मनौतियां भी हो रही थीं और मुंडन भी। महिलाएं जगह-जगह समूहों में गंगा के गीत गाती रहीं। हर तरफ उत्सव जैसे माहौल में संडे का रेला कुछ ऐसा ही हर किसी को लुभाता रहा। संगम तट पर भीड़ के चलते न कहीं कपड़े रखने की जगह बची थी न बदलने की। किसी की मां का हाथ छूटता रहा, तो किसी से बच्चे का।
विज्ञापन

5 of 6
Sunday Sangam Crowd
खोया पाया केंद्र में सैकड़ों लोग अपनों की तलाश में भटकते रहे। इसमें माघी पूर्णिमा स्नान के लिए देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु भी थे और संडे की डुबकी लगाने वाले भी। रविवार का अवकाश होने की वजह से आसपास के इलाकों के अलावा पूरे पूर्वांचल से लोग संगम में डुबकी लगाने उमड़ पड़े। यह सिलसिला देर शाम तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sunday Sangam Crowd
रैन बसेरे फुल, ठांव के लिए भटक रहे श्रद्धालु 
कुंभनगर। माघी पूर्णिमा से पहले भीड़ उमड़ने की वजह से कुंभ मेला क्षेत्र के रैन-बसेरे खचाखच भर गए हैं। चाहे त्रिवेणी मार्ग के रैन बसेरे हों या फिर जीटी जवाहर मार्ग के अतिथि निवास, कहीं भी बेड खाली नहीं हैं। हजारों की तादाद में लोग साजो-सामान लेकर अतिथि निवासों के चक्कर काटते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें