फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: प्रवासियों के लिए थ्री डी सुरक्षा घेरा, 80 लग्जरी बसों से प्रयागराज आएंगे अतिथि

Wed, 23 Jan 2019 12:13 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh
संगमनगरी में कुंभ की भव्यता देख स्नान-ध्यान के लिए पहुंचने वाले  प्रवासी भारतीय थ्री डी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। वाराणसी से कुंभ क्षेत्र तक 12 डिप्टी एसपी के नेतृत्व में करीब 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अतिथियों को 80 लग्जरी बसों से यहां लाया जाएगा। 





 
विज्ञापन

2 of 5
Mock Drill someshwar mandir
प्रवासी भारतीयों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संगम नोज, अक्षयवट, पातालपुरी, टेंट सिटी आदि स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थलों पर मेटल डिक्टेक्टर, बैगेज स्कैनर, बम निरोधक दस्ते मुस्तैद रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Mock Drill someshwar mandir
डिप्टी एसपी करेंगे इस्कोर्ट, हर बस में सब इंस्पेक्टर रहेंगे
प्रवासी अतिथियों को सकुशल प्रयागराज में कुंभ क्षेत्र तक लाने के लिए 80 लक्जरी बसों की व्यवस्था की गई है। हर दस बस पर एक इस्कोर्ट की व्यवस्था की गई है। हर बस पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

4 of 5
Mock Drill someshwar mandir
वाराणसी से प्रयागराज तक 'हाई अलर्ट रूट 
प्रवासी भारतीयों के वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर 'हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP ATS
सभी जिलों के एसपी को इस बारे में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बैरीकेडिंग भी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें