कथा है कि कभी मां गंगा को धरती पर लाने के लिए भगीरथ अन्न-जल त्यागकर एक पैर पर तपस्या के लिए खड़े रहे थे। मां गंगा के मैले आंचल को साफ करने के लिए 26 वर्षीय ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अन्न त्यागकर कुंभ नगर में भगीरथ संकल्प लिए बैठे हैं। गंगा को बांधों और अवैध खनन से मुक्ति दिलाने के लिए बीते 100 दिनों से सिर्फ शहद, नींबू, नमक पानी के सहारे समय काट रहे हैं।