फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: तस्वीरों में देखें संतों के श्रृंगार, सोने-चांदी, स्फटिक की मालाओं से सुशोभित हैं बाबा

Sat, 19 Jan 2019 12:13 AM IST
shubham पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
kumbh
कुंभ में आए संतों के श्रृंगार से श्रद्धालु अभिभूत हैं। मन में श्रद्धा का भाव लिए संत अपने श्रृंगार को लेकर भी काफी सजग हैं। इसमें सबसे ज्यादा श्रृंगारिक संत किन्नर अखाड़े में देखे जा सकते हैं। गहनों से लकदक, चेहरे पर मुस्कान लिए इन संतों को देखने के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुुओं का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
saints Make up
किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी रुद्धाक्ष के मनकों के ऊपर सोने की परत चढ़ी माला और सोने के हार के साथ हंसुली भी धारण करते हैं। इसके साथ हाथ में सोने और हीरे के कई कड़े भी उनके श्रृंगार का हिस्सा हैं। अकेले लक्ष्मीनारायण ही नहीं उनके शिविर में रहने वाले सभी किन्नर संतों का श्रृंगार निराला है। 
विज्ञापन

3 of 6
kumbh
शंकराचार्य सुमेरूपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद्र सरस्वती अपना श्रृंगार स्फटिक की मालाओं से करते हैं। उनका कहना है कि स्पटिक एक ऐसी धातु हैं, जिसमें किसी भी देवी, देवता का मंत्र जपा जा सकता है। यह ऐश्वर्य, वैभव का प्रतीक भी है। इसका वैज्ञानिक पक्ष भी है। यह शीतलता और ऊर्जा देता है।

4 of 6
kumbh
इसी तरह रामानुजाचार्य हंसदेवाचार्य तुलसी के मनके और स्पटिक की मालाओं से अपना श्रुंगार करते हैं। उनका कहना है कि तुलसी देवत्व का प्रतीक मानी जाती है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद का श्रृंगार उनके माथे के तिलक के साथ गले में सोने की छोटी-छोटी पत्तियों के बीच रुद्धाक्ष के मनके बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
saints Make up
समाधि तक जाने का माध्यम है श्रृंगार
शास्त्रों में श्रृुंगार को सर्वोंत्तम माना  गया है। भगवान राम, श्रीकृष्ण, आदिदेव शंकर का श्रृंगार पक्ष काफी वैभवशाली है। शंकराचार्य नरेंद्रनंद्र सरस्वती ने बताया कि श्रंगार का पक्ष सकारात्मक और भावपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saints Make up
कृष्ण के प्रति गोपियों का लगाव भी श्रृंगार का ही अनूठा उदाहरण है। जीवन में यदि श्रृंगार का भाव नहीं है तो निराशा आ जाती है। पायलट बाबा का कहना है कि श्रृंगार समाधि की ओर जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रृंगार का उजला पक्ष संस्कृतनिष्ठ और सबल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें