फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर स्वच्छता दूतों की भर आई आंखे, बोले- मोदी जी ने दी जीने की राह, अब फक्र से जी सकेंगे

Mon, 25 Feb 2019 09:20 PM IST
देव कश्यप नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
sanitation workers
कुंभ मेला का गंगा पंडाल रविवार को सफाई कर्मियों के लिए खास रहा। पीएम मोदी ने मंच से इनका सम्मान और उत्साहवर्धन ही नहीं किया, बल्कि यह कहकर गदगद कर दिया कि साधु और महात्माओं के आशीर्वाद तो मिलते रहते हैं, लेकिन आज आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘जिन भाई-बहनों की चरण वंदना की वह मेरे साथ जीवन भर रहने वाला है।उनका आशीर्वाद, स्नेह, आप सभी का आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बना रहे, ऐसे ही आपकी सेवा करता रहूं।'

इस सम्मान से उत्साही स्वच्छता दूतों के दिल और दिमाग पर भावनाएं इस कदर हावी रहीं कि वे कुर्सी पर झुककर भी प्रधानमंत्री का अभिवादन नहीं कर पा रहे थे, बस नजरें झुंकी रहीं। वे बड़े ही मर्माहत भाषा में बोले कि मोदी जी जैसा कोई प्रधानमंत्री कोई नहीं, और नहीं मिलेगा। इसके पहले सफाई कर्मियों को इतना सम्मान नहीं मिला, जितना आज मिल रहा है। कुछ सफाई कर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

2 of 5
Safai karmi Ranjit Kumar
रंजीत कुमार ने कहा कि, 'ऐसा सम्मान कभी नहीं मिला। जितना आज मिल रहा है। मोदी जी ने समाज के हर तपके को सम्मान देकर देश को एक सूत्र में बांधा है। इसमें किसी प्रकार का भेद भाव नहीं किया। बल्कि बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इसके जनकल्याणी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ लोंगो को मिल रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
safai karmi Jitendra
जितेन्द्र कुमार ने कहा कि, 'मोदी जी ने हमारी मेहनत को समझा। इसकी सराहना की और सम्मान दिया। जिसे देख और सुनकर अच्छा लगा। इतने बड़े मंच पर मोदी जी ने सफाई कर्मियों को जीने राह दे दी। वह फक्र से सिर उठाकर चल सकेगा। बस एक ही आशा है कि मोदी जी संविदा कर्मियों को नियमित कराने दें, ताकि रोजी-रोटी के लिए भटकना नहीं पड़े।'

4 of 5
safai karmi nandkishore
नंद किशोर ने कहा कि, 'देश और समाज हित के लिए मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना जरुरी है। यदि पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने तो राष्ट्र का विकास नहीं हो सकेगा और वह लूटने वाली नेताओं के हाथ में चला जाएगा। उन्होंने देश को स्वच्छता का पाठ सिखाया। ताकि देश में स्वच्छता रहे और स्वस्थ्य रहकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
safai karmi virendra kumar
वहीं वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि, 'सफाई कर्मी मेहनत कर दो जून की रोटी खाता है। रोटी तो मिल जाती है पर सम्मान नहीं मिलता आज मोदी मंच से सम्मान देकर सफाई कर्मियों का सिर गर्व ऊं चा कर दिया। मोदी जी  हमेशा देश और समाज के विकास में सोचते हैं। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में गरीबों के लिए जन-धन योजना, महिला सशक्तिकरण, गरीबों परिवार के लिए उज्जवला योजना जैसे तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिसका लाभ गरीब के तपके को मिल रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें