फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: संगम पर पीएम के स्नान के लिए रैंप-पंडाल का हो रहा निर्माण, मंत्रिमंडल संग लगाएंगे डुबकी

Fri, 22 Feb 2019 12:37 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
modi in kumbh
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम कुंभ में 24 फरवरी को डुबकी लगाने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  आगमन और अक्षयवट दर्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। वह अपने मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। वहां प्रधान तीर्थपुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पावन त्रिवेणी की पूजा कराएंगे। पूजा पद्धति व अन्य विधानों पर चर्चा के लिए पुरोहितों को शुक्रवार को बुलाया गया है। उधर, संगम नोज पर पीएम की डुबकी के लिए रैंप के साथ ही पंडाल और सेफ रूम बनाने का काम शुरू हो गया है। पीएम जिस रूट से गुजरेंगे, उसे भी नए सिरे से दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
CM YOGI
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगाकर सांस्कृतिक -आध्यात्मिक परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने का संदेश दिया था। पीएम के संगम स्नान और दर्शन को लेकर आला अफसरों ने बृहस्पतिवार को लंबी कसरत की। पीएम के डुबकी लगाने के वक्त अखाड़ा परिषद के कुछ पदाधिकारी और साधु-संत भी संगम नोज पर मौजूद रह सकते हैं। पीएम 30 मिनट तक संगम नोज पर रहेंगे। इस दौरान स्नान के बाद गंगा का अभिषेक और त्रिवेणी पूजन का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
त्रिवेणी तट पर पीएम की पूजा के लिए पांच तीर्थ पुरोहितों की सूची तैयार की जा रही है। यहां स्नान के बाद वह दिव्य व भव्य कुंभ के सेल्फी प्वाइंट पर जाएंगे। इसके बाद पीएम मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप में भी हाजिरी लगाएंगे। अक्षयवट की ज्ञान की गहरी जड़ों के दर्शन के बाद पीएम पातालपुरी, सरस्वती कूप से होकर बड़े हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां बाघंबरी गद्दी के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज पूजा, आरती कराएंगे। पीएम के आगमन को लेकर मंडलायुक्त, एडीजी समेत कई आला अफसरों ने बृहस्पतिवार को तैयारियों की समीक्षा की। संगम नोज से लेकर अक्षयवट और गंगा पंडाल तक अभेद्य सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।
 

4 of 5
kumbh 2019
सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में एसपीजी की चार टीमों ने बृहस्पतिवार को ही शहर में डेरा डाल दिया। टीम ने संगम व एयरपोर्ट पहुंचकर जायजा लिया और अफसरों से बातचीत की। एसपीजी की चार टीमें सुबह शहर पहुंची। शहर पहुंचने के बाद चारों ने टीमों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर जाकर सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण किया। एक टीम एयरपोर्ट पहुंची तो अन्य टीमों ने संगम क्षेत्र, अक्षयवट व गंगा पंडाल में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Security in Kumbh
संगम एरिया में निरीक्षण के बाद वहां पहुंची टीम मेला पुलिस कार्यालय गई, जहां पुलिस अफसरों के साथ बैठक  कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। एक टीम ने अक्षयवट पहुंचकर वहां से आने और जाने वाले रास्तों के बारे में जानकारी ली। एक अन्य टीम ने बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें