फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ तस्वीरें: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पौष पूर्णिमा पर 1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 16
Paush Purnima snan

कुंभ मेले में पौष पूर्णिमा स्नान के लिए सोमवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मकर संक्रांति के प्रथम स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान किया गया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर देश-दुनिया के हर कोने से श्रद्धालु खींचे चले आए। प्रयागराज की सड़कें चहुंदिश श्रद्धा पथ में तब्दील हो गईं। (सभी तस्वीरें- अनिरूद्ध पांडे)

विज्ञापन

2 of 16
Paush Purnima snan

शिविरों से संतों-कल्पवासियों का रेला आधी रात से ही उमड़ने लगा तो देश के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंचे लोगों से संगम का किनारा भोर तक खचाखच भर गया।

विज्ञापन

3 of 16
Paush Purnima snan

रेती पर जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक सिर्फ सिर ही नजर आ रहे थे।

4 of 16
Paush Purnima snan

स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने घर-परिवार से लेकर राष्ट्र तक की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

5 of 16
Paush Purnima snan

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संगम के दोनों तटों पर बने 35 घाटों पर देर शाम तक देश-विदेश से पहुंचे 1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 

 

विज्ञापन

6 of 16
Paush Purnima snan
हर हर महादेव के जयघोष के साथ लाखों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संगम नोज पर आधी रात के बाद ही पुण्य का गोता मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 16
Paush Purnima snan
संगम जाने वाले रास्तों पर भोर का नजारा देखने लायक था। कहीं संतों की टोली ढोल, हारमोनियम और खझड़ी के साथ राम नाम का संकीर्तन करती रही तो कहीं, स्नानार्थियों के माथे पर पुरोहित डेलिया में चंदन लेकर तिलक-त्रिपुंड लगाते नजर आए।

8 of 16
Paush Purnima snan
संगम नोज की सर्कुलेटिंग एरिया में भक्ति का सागर हिलोरें मारता रहा। न लोगों के लिए कपड़े बदलने की जगह थी न खड़ा होने की।

9 of 16
Paush Purnima snan
लोग एक पर एक चढ़ते, धक्का खाते हुए स्नान के लिए बढ़ रहे थे। भीड़ के इस रेला में किसी का साथ छूटा तो किसी के कपड़े और सामान खो गए।

10 of 16
Paush Purnima snan
स्नान के साथ लोग संगम तट पर जगह-जगह परिवार और राष्ट्र की खुशहाली के लिए जप, ध्यान और मंत्रोच्चार भी कर रहे थे। बड़ी तादाद में विदेशी श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा पर स्नान किया।

11 of 16
Paush Purnima snan
आस्ट्रिया की एद्दा, जापान के क्योटो शहर की तूसी भी अपने कई साथियों के साथ संगम स्नान के लिए पहुंचीं।

12 of 16
Paush Purnima snan
प्रेममई साईं मां के शिविर में आए सैकड़ों विदेशी अनुयायियों ने संगम स्नान किया। वाराणसी से पौष पूर्णिमा स्नान के लिए आए रमाशंकर मिश्र ने राष्ट्र की खुशहाली और तरक्की के लिए संगम में डुबकी लगाई।

13 of 16
कुंभ - फोटो : self
उनका कहना था कि पहली बार कुंभ की ऐसी छटा देखने को मिली। स्नानार्थियों के जन सैलाब में 90 से अधिक श्रद्धालु अपनों से बिछड़ गए।

14 of 16
kumbh
इनमें से 70 लोगों को तो ढूंढ लिया गया, लेकिन 20 श्रद्धालुओं का अभी तक पता नहीं लग सका है। 

 

15 of 16
kumbh
मुख्य बातें:-
1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर लगाई पुण्य की डुबकी
20 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने स्नान घाटों से लेकर अन्य स्थलों तक  किया भीड़ नियंत्रण
90 श्रद्धालु भीड़ में अपनों से बिछड़े, बिछुड़ने वालों में 70 को परिवार से मिला दिया गया जबकि 20 लापता हो गए हैं।
विज्ञापन

16 of 16
kumbh
इस दौरान प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की। हर 5 मिनट पर आकर संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान स्नान कर रहे लोगोंं ने हर-हर गंगे का जयकारा लगाकर डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें