फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मॉरीशस के पीएम जुगनौथ ने बड़े हनुमान जी के किए दर्शन, विजिटर डायरी पर लिखी ये बात

Thu, 24 Jan 2019 11:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
प्रयागराज की भव्यता की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। ऐसे में हर कोई इस कुंभ का हिस्सा बनना चाहता है। ऐसे में आज कुंभ स्नान करने के लिए मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ संगम नोज पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
मॉरीशस के प्रधानमंत्री जुगनौथ ने पत्नी कविता जुग नाथ के साथ त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजन किया। बाद में उन्होंने विजिटर डायरी पर आशीर्वाद और स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जय हनुमान कहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
पीएम जुगनौथ अपने 25 मंत्रिमंडल के साथ कुंभ मेले में आए। संगम आने से पहले उन्होंने लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया, उससे पहले वह अक्षयवट वह सरस्वती कूप के दर्शन किए। वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर 'हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

4 of 5
Kumbh 2019
आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बैरीकेडिंग भी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumbh 2019
संगम घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मीडिया को 500 मीटर दूर खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें