फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: कुंभनगरी प्रयागराज ने ऐसे दिया श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश

Thu, 07 Feb 2019 05:47 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
Clean kumbh
एक दिन में विश्व की सबसे बड़ी आबादी के शहर ने देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया है। नगर निगम के 4700 से अधिक सफाई कर्मियों ने तीन शिफ्टों में काम कर शहर को न केवल साफ सुथरा रखा बल्कि जगह-जगह भंडारा होने के बाद भी कहीं कूड़ा एकत्र नहीं होने दिया।

विज्ञापन

2 of 4
abhilasha gupta nandi
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को नगर निगम के अफसरों और सफाई कर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि कुंभ में शहर या मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी। कुंभ नगर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर 6047 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक या वस्तुएं जब्त कर 17 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

3 of 4
abhilasha gupta nandi
नगर निगम की ओर से शहर में सिर्फ महिलाओं के स्थापित पिंक टॉयलेट समेत 156 सामुदायिक-सार्वजनिक शौचालयों में 24 घंटे नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराई गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 80 मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए। इस दौरान सभी पोर्ट स्टेशनों को समय-समय पर खाली कराया गया ताकि कूड़े से असुविधा न हो।
विज्ञापन

4 of 4
इलाहाबाद में रूठे भाजपाइयों को मनाएंगी मेयर अभिलाषा गुप्ता - फोटो : self
महापौर अभिलाषा ने बताया कि नौ स्थायी और 31 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि प्रमुख पर्वों के साथ अन्य दिनों में दो ट्रेस स्कीमर मशीनों से गंगा घाटों की सफाई कराई गई ताकि गंगा निर्मल रहें। महापौर ने नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवकुश, डॉ. अरुण श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि स्वच्छता कार्य जारी रखे जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें