फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: सांईं मां संग विदेशी भक्तों ने किया हर-हर महादेव का जयघोष, सनातन धर्म के प्रति बढ़ी ललक

Mon, 11 Feb 2019 02:06 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
sai maa
सनातन धर्म के प्रति विदेशियों में भी तेजी से ललक बढ़ रही है, यह तीसरे शाही स्नानपर्व वसंत पंचमी पर स्पष्ट दिखा। जगद्गुरु सांईं मां ने सैकड़ों विदेशी भक्तों के साथ वसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगायी। पारंपरिक भारतीय परिधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डेढ़ सौ अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के साथ ही गंगा गीत भी सुनाया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sai maa
सनातन धर्म का आकर्षण और गंगा मइया के प्रति आस्था का रंग उन्हें सात समंदर पार से खींच लाया है। सांईं मां के साथ आए विदेशी भक्तों ने न केवल वैदिक मंत्रोच्चार किया बल्कि भजन व प्रार्थना में भी शामिल हुए।
 
विज्ञापन

3 of 5
sai maa
रविवार को कुंभनगरी के सेक्टर 14 स्थित शक्तिधाम शिविर में मौजूद अमेरिका, बेल्जियम, इजराइल, जापान, फ्रांस, कनाडा, आयरलैंड आदि देशों से आए सैकड़ों विदेशी भक्तों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगायी।

 

4 of 5
sai maa
वसंत पंचमी पर अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के साथ पहुंचे शक्तिधाम के नए बने विदेशी महामंडलेश्वर शाही स्नान के खास आकर्षण रहे। पहली बार महामंडलेश्वर के तौर पर शाही स्नान में पहुंचना स्वामी परमेश्वरानंद, श्री देवी ब्रह्मचारी राजेश्वरी दासी ब्रह्मचारी, ललिता श्री दासी ब्रह्मचारी, दयानंद ब्रह्मचारी, त्यागानंद दास ब्रह्मचारी, अनंतानंद दास ब्रह्मचारी. जयेन्द्र दास ब्रह्मचारी जीवानंद दास ब्रह्मचारी के लिए खास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pilot baba
डुबकी के बाद सभी संतों ने संत सामाज का आभार जताया। साथ ही कहा, संगम स्नान के बाद नई ऊर्जा मिली है। वहीं पायलट बाबा की शिष्या मां आनंद लीला, मां कविता माता आदि के साथ बड़ी संख्या में डुबकी लगाने विदेशी शिष्य पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें