प्रयागराज में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। देर रात से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हल्की फुल्की बारिश हो रही है। फिलहाल का मौसम देखकर ऐसा लगा रहा है कि प्रयागराज में और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
2 of 5
Rain in kumbh
देर रात तेज आंधी से कुंभ मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं को अपने तंबू उखडऩे का डर सताने लग गया था। बादल के गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
Rain in kumbh
बता दें कि बुधवार को मौसम विभाग ने गरज चमक संग बारिश होने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की थी। वही मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान था कि ठंडी बर्फीली हवाएं ठंड को एक बार कड़क करेगा। इस दौरान ओला वृष्टि और बारिश के आसार जताई गई थी।
4 of 5
Rain in kumbh
उठापटक वाले मौसम के तीखे तेवर कारण आने वाले दिनों में ओले, अंधड़, बारिश के आसार बने हैं। इस बीच कोहरा भी छा सकता है।