कुंभ में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है... इससे भी गंभीर बात ये है कि अबतक आग की दो बड़ी घटना यूपी के सीएम और बिहार के गवर्नर के शिविर में हो चुकी है। मंगलवार देर रात सेक्टर 20 के अरैल इलाके में बसी टेंट सिटी में आग लग गई। इसी टेंट सिटी में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन रुके थे। किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन आग में उनका मोबाइल, चश्मा, घड़ी व अन्य सामान जल गया।