महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर कुंभ की अमृतधार को अंतस में संजोने के लिए एक बार फिर भक्ति का जन प्रवाह प्रस्फुटित हुआ। हर मन में प्रयाग और हर दिल में संगम की पवित्रता का भाव लेकर लोग त्रिवेणी में डुबकी लगाकर जीवन धन्य बनाने के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
2 of 10
mahashivratri Snan Parv
श्रद्धा-भक्ति और विश्वास का कारवां उफनाया तो रविवार का शाम सब कुछ थम सा गया। न सड़कों पर पैदल चलने की जगह बची न संगम पर खड़ा होने की।
विज्ञापन
3 of 10
mahashivratri Snan Parv
कुंभ मेला प्रशासन ने आखिरी स्नान पर्व पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया है।
4 of 10
mahashivratri Snan Parv
भोर से ही संगम की ओर आस्था की लहरें हिलोरें मारने लगीं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से उतरने वाले श्रद्धालुओं से सिविल लाइंस, बख्शी बांध, झूंसी और नैनी से संगम की ओर जाने वाली सड़कें पट गईं।
विज्ञापन
5 of 10
mahashivratri Snan Parv
कुंभ की पहचान बनीं सिर की गठरी फिर हर किसी के कंधे पर लटकी नजर आई। कोई झोला संभाले बढ़ा तो कोई कंबल और बिछौना बांधे हुए बढ़ता रहा। हर किसी की चाहत बस संगम पर पहुंचने की रही। लोग संगम का रास्ता पूछते मीलों पैदल चलते आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
6 of 10
mahashivratri Snan Parv
सीएमपी चौराहा, बालसन चौराहा, सोहबतिया बाग अंडरपास के निकट तो वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर्षवर्धन चौराहे के पास से धक्का खाते पैदल चलने वालों को भी पसीना छूटता रहा।
विज्ञापन
7 of 10
mahashivratri Snan Parv
इससे आगे चाहे काली सड़क हो या लाल सड़क या फिर किला रोड और त्रिवेणी मार्ग। हर तरफ से लयबद्ध भीड़ जयकारे लगाते, गंगा माता के गीत गाते संगम की ओर बढ़ती रही।
8 of 10
mahashivratri Snan Parv
कुंभ मेला प्रशासन ने आखिरी स्नान पर्व पर सुरक्षित और व्यवस्थित डुबकी लगाने के इंतजामों की जानकारी दी। बताया कि रेला उमड़ने की वजह से घाटों पर पैरामिलिट्री के अलावा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
9 of 10
mahashivratri Snan Parv
जल पुलिस के गोताखोर लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
भीड़ को देखते हुए एक से लेकर छह नंबर तक के सभी छह पांटून पुलों पर यातायात रोक दिया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही के चलते श्रद्धालुओं को पैदल आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।