फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2019: श्रद्धालुओं ने सड़क पर बनाई रसोई, तस्वीरों में देखें कैसी गुजरी रात

Tue, 05 Feb 2019 06:32 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
mauni amavasya
संगम में डुबकी लगाने के बाद घर वापस न लौट पाने वाले श्रद्धालुओं ने कुंभ क्षेत्र में ही डेरा डाल रखा है। कहीं ठिकाना न मिलने पर यह सभी श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे ही अपना बसेरा बनाए हुए हैं। आसमान से गिर रही ओस की परवाह न करते हुए वहीं बाटी-चोखा जैसे इंतजाम किए हुए हैं। भजन और बाटी-चोखा के सहारे ही इन श्रद्धालुओं की रात कट रही है।
विज्ञापन

2 of 5
mauni amavasya
बिहार के गया जिले से करीब दो दर्जन लोग प्रयागराज डुबकी लगाए पहुंचे थे। सोमवार दोपहर डुबकी लगाने के बाद जब वह वापस जाने के लिए स्टेशन की ओर रवाना हुए तब वापस लौटती भीड़ देख उनकी हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन

3 of 5
mauni amavasya
दल के मुखिया माधव प्रसाद के मुताबिक परिवार के लोग भी वापस लौटने को राजी नहीं हुए। ऐसे में वह सभी बांध के नीचे त्रिवेणी रोड पहुंचे और वहीं सड़क के किनारे ठिकाना बना लिया। मिट्टी का चुल्हा बनाया गया और वहीं अंगरखे पर बाटी-चोखा लग गई।

4 of 5
mauni amavasya
दल में शामिल महिलाओं ने समूह के लिए बाटी-चोखा बनाया। इसी तरह दूर-दराज के इलाकों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने मेला क्षेत्र को ही ठिकाना बनाया हुआ है। हनुमान मंदिर के पास, लाल सड़क, त्रिवेणी मार्ग आदि सड़कों पर हजारों लोग खुले आसमान के नीचे ठहरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mauni amavasya
बंधवा हनुमान मंदिर के पास जगदीश रैम्प तक श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे दिखलाई पड़ रहे हैं। इनमें से तमाम लोग डुबकी लगा चुके हैं लेकिन वापसी भी भीड़ के चलते वह वापस नहीं लौट सके हैं। खुले आसमान के नीचे ठहरे यह श्रद्धालु भजनों के सहारे अपनी सर्द रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें