उद्योगपति नवीन जिंदल भी संगम में डुबकी लगाने के लिए बुधवार को सपरिवार प्रयागराज पहुंचे। सबसे पहले जिंदल परिवार मठ बाघंबरी गद्दी पहुंचा, जहां सभी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया।