फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर छाया आस्था का रंग, आइटम गर्ल राखी सावंत भी कुंभ का नजारा देख हुई दंग

Wed, 06 Feb 2019 01:01 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
प्रयागराज में कुंभ का वैभव देखने के लिए लोग देश-विदेश से आ रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड इससे अछूता कैसे रह सकता है। कुंभ की भव्यवता देखने के लिए बॉलीवुड के अलावा कई टीवी स्टार आ चुके हैं। अभी तक  फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा, आशुतोष राणा, सोनल चौहान, सुदेश बेरी और आइटम गर्ल राखी सावंत आ चुकी हैं। राखी अपने बड़ बोलेपन के लिए जानी जाती है। ऐसे में उनका कुंभ आना लोगों के बीच हैरान करने वाला रहा। आगे की स्लाइड्स में देखिए राखी सावंत की खास तस्वीर...
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant
राखी सावंत ने भोजपुरी स्टार और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ सेल्फी लीं।
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant
बोल्ड नजर आने वाली राखी सावंत यहां पर भारतीय पारंपरिक परिधान में सोलह श्रृंगार करके पहुंची थीं। उनके माथे पर सिंदूर चमक रहा था। मीडिया के सामने आते ही उन्होंने कहा कि मैं अविवाहित हूं फिर भी कुंभ में सोलह श्रृंगार और सिंदूर लगाकर आई हूं। ऐसे श्रृंगार करके पूजा करना अच्छा लगता है। राखी के साथ अभिनेता भी सुदेश बेरी आए थे।

4 of 5
Rakhi Sawant
उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था देखकर हम यहां आने से अपने आप को नहीं रोक सकें। यहां का नजारा बहुत ही भव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi Sawant
वहीं राखी सावंत ने कहा कि गंगा में नहाकर अपने सारे पाप धुल दिए। यहां नजारा देखकर तो मैं दंग रह गई। यहां की व्यवस्था और चमक-दमक बहुत शानदार है। पायलट बाबा ने हमारे पास कुंभ में आने का न्योता भेजा था, इसलिए हमने कुंभ में आने का निर्णय लिया। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें