वर्ष 2019-20 के लिए शुक्रवार को वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 18500 करोड़ का भारी-भरकम अंतरिम बजट पेश किया गया। इसमें किसानों, करदाताओं और साठ उम्र पार कर चुके श्रमिकों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इस बजट से जहांं सत्ताधारियों में खुशी है तो वहीं इस बजट को लेकर विपक्षियों में सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है। कोई इसे चुनावी बजट बता रहा तो कोई इसे जुमलेबाजी वाली सरकार का बजट बताकर प्रतिक्रया दे रहा है।वहीं बाबाओं को मोदी बजट बहुत भाया। प्रस्तुत है इस बजट पर बाबाओं का नजरिया।