Lady Sadhu
भगवान दत्तात्रेय की माता अनुसुइया हैं संन्यासिनियों की इष्ट देवी
अखाड़े की साधियों की आराध्य भगवान दत्तत्रेय की माता अनुसुइया हैं। साध्वियों ने बताया कि वह अनुसुइया माता को ईष्टदेवी मानकर आराधना करती हैं। महिला संन्यासिनियों की सबसे अधिक संख्या जूना अखाड़े में है। वहां उनको पूरी स्वतंत्रता और कर्मकांड, संस्कार की छूट दी जाती है। जूना अखाड़े के माई बाड़ा में अधिकांश साध्वियां नेपाल से आईं हैं। एक साध्वी ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि उनके साथ कई ऐसी साध्वियां आई हैं, जो शादी टूटने या परिवार से बिछडऩे के बाद अखाड़े में शामिल हुई हैं।