Kumbh 2019
इस दौरान नियमित गंगा स्नान जहां किसी साधना से कम नहीं, वहीं एक योग भी है। एक समय भोजन वह भी सादा तथा भगवद्चर्चा भोर से रात्रि तक मनसा, वाचा, कर्मणा तापसी जीवन। मान्यता है कि कुम्भ महापर्व में माह भर का कल्पवास पूरे जीवन का कायाकल्प कर देता है। प्रयागराज के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार कल्पवास में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है, इसके तहत गंगा तट पर काष्ठ, कम्बल और तिल का दान पुण्यदायी होता है। कहा जाता है कि कल्पवास, जीवन के अंतिम लक्ष्य का संकेत देने तथा जीवन को अनासक्त भाव से उस दिशा में ले जाने का, एक मास का प्रशिक्षण है।