फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पंच दशनाम जूना के साथ शाही स्नान के लिए आया किन्नर अखाड़ा, देखें तस्वीरें

Tue, 15 Jan 2019 09:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
shahi snan
प्रयागराज में मकर संक्रांति के मौके पर पहला शाही स्नान शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं का संगम तट पर तांता लगा हुआ है। ऐसे में सभी अखाड़ा संगम घाट पर शाही स्नान के लिए सुबह से शाही अंदाज में पहुंच रहे हैं। शाही स्नान के लिए सबसे बड़ा अखाड़ा श्री पंच दशनाम जूना के संत, आचार्य और महामंडलेश्वर रथों, बग्गियों और गाड़ियों में सवार होकर संगम तट पहुंचे। जूना के साथ पहली बार किन्नर अखाड़ा भी शाही स्नान में शामिल हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें झांकियों की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahi snan
कुछ दिन पहले किन्नर अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने साथ-साथ चलने का की बात कही थी। बता दें कि बीते शनिवार को जूना अखाड़े के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि जी महाराज के बीच यमुना बैंक रोड स्थित मौजगिरि मंदिर में हुई बैठक के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया था। इससे पहले दोनों के बीच कचहरी में अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
shahi snan
इसके मुताबिक किन्नर अखाड़ा, जूना अखाड़े के साथ-साथ रहेगा और एक दूसरे की परंपराओं, अनुष्ठान में शामिल होगा। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दो टूक कहा था कि किन्नर अखाड़ा बना रहेगा। साथ ही आचार्य सहित सभी महामंडलेश्वर अपने-अपने पदों पर पूर्व की भांति बने रहेंगे।

4 of 5
shahi snan
इतना ही नहीं वह अपनी किसी भी परंपरा को नहीं छोड़ेंगे। किन्नर अखाड़ा देवत्व यात्रा यानी अमरत्व स्नान सहित अन्य परंपराओं का निर्वाह करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahi snan
अनुबंध पत्र के बाद दोनों अखाड़ों के संतों ने मौजगिरि मंदिर मे दर्शन पूजन करके आशीर्वाद लिया था। जूना अखाडे़ के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि महराज ने तब कहा था कि किन्नर अखाड़े को पूरा सम्मान दिया जाएगा। किन्नर अखाड़ा शाही स्नान में शामिल होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें