कौशाम्बी में पिता का दसवां संस्कार करने के दौरान सोमवार को बाजार घाट पर गंगा स्नान करते समय दो भाई और उनके दो बेटे गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से बड़े भाई और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छोटा भाई और उनका बेटा लापता हो गए। निकाले गए पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
कौशांबी के सिराथू के बाजार घाट में सोमवार को परिवार के चार सदस्यों को गंगा में डूबता देख जाल लगाकर मछली पकड़ रहे नाविक आमिर और फिरोज ने पानी में छलांग लगा दी। दोनों नाविकों ने जयकृष्ण और शिखर को बाहर निकाल लिया, हालांकि बाद में जयकृष्ण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दरअसल, कड़ा धाम में गंगा घाट पर अक्सर डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में वहां के नाविक कई लोगों को पहले भी काल के गाल से बचा चुके हैं। इनमें मकबूल प्रमुख गोताखोर हैं, जिन्होंने अब तक सौ से अधिक लोगों की जान बचाई है। सोमवार सुबह बाजार घाट पर हादसे के वक्त स्थानीय आमिर और फिरोज मछली पकड़ रहे थे। एक ही परिवार के चार लोगों को डूबता देख दोनों नाव लेकर पहुंचे और पानी में कूदकर जयकृष्ण और शिखर को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
2 of 10
मौके पर पुलिस और नाविक
- फोटो : अमर उजाला
बाजार घाट में नही लगा चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग भी नहीं
उधर, कडाधाम के बजार घाट में गंगा नदी की गहराई अधिक है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। गहराई में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ा धाम स्थित शक्तिपीठ शीतला धाम में देवी दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रमुख स्नान पर्वों पर संख्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
3 of 10
गंगा में डूबे लोगों की तलाश करते नाविक
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया
ऐसे में भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु कुबरी घाट के अलावा बाजार घाट, हनुमान घाट, कालेश्वर आदि घाटों पर गंगा स्नान करने जाते हैं। बाजार घाट के पास नदी में गहराई अधिक है। लेकिन इसकी जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। यहां बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को एक ही परिवार के चार लोगों की गंगा में डूबने पर जुटे लोग प्रशासनिक लापरवाही की चर्चा करते रहे।
4 of 10
जाल खींचते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाजार घाट में डूबने के बाद जिंदा नहीं बचते लोग
स्थानीय लोगों ने बताया बाजार घाट में अक्सर लोग स्नान के दौरान गहराई अधिक होने से डूब जाते हैं। इसमें कम ही लोग जीवति निकल पाते हैं। करीब चार साल पहले तीन युवक इसी घाट में नहाते समय डूब गए थे, जिनका शव तीन दिन बाद मिला था।
विज्ञापन
5 of 10
तलाश करते नाविक
- फोटो : अमर उजाला
पिता का दसवां संस्कार करने गए सगे भाई व उनके दो बेटे गंगा में डूबे, एक की मौत, दो लोग लापता
कौशाम्बी में पिता का दसवां संस्कार करने के दौरान सोमवार को बाजार घाट पर गंगा स्नान करते समय दो भाई और उनके दो बेटे गंगा में डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से बड़े भाई और उनके बेटे को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छोटा भाई और उनका बेटा लापता हो गए।
निकाले गए पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, गोताखारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देर शाम तक डूबे पिता-पुत्र का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
6 of 10
गंगा में मौजूद नाविक
- फोटो : अमर उजाला
सिराथू तहसील के दारानगर कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी मनमोहन मिश्रा (80) का 10 दिन पहले निधन हो गया था। सोमवार को उनका दसवां संस्कार था। इसके लिए दोनों बेटे जय कृष्ण मिश्र (55) और जय जनार्दन मिश्र (53) अपने बेटों के साथ बाजार घाट पर मुंडन और गंगा स्नान के लिए गए थे।
इस दौरान जय जनार्दन का बेटा ऋषभ मिश्र उर्फ छोटू (20) गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अन्य लोग बचाने के लिए गए और एक के बाद एक डूबते चले गए। एक साथ परिवार के चार लोगों के डूबने से घाट पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
7 of 10
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नाविकों ने गंगा में लगाई छलांग
चीख पुकार सुनकर स्थानीय नाविकों ने गंगा में छलांग लगाई। मशक्कत के बाद जय कृष्ण और उनके बेटे शिखर को नाविकों ने निकाल लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन फानन पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा पहुंचाया, जहां जय कृष्ण को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे शिखर (35) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
8 of 10
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
जय जनार्दन मिश्र और ऋषभ का पता नहीं
वहीं, गंगा में डूबे जय जनार्दन मिश्र और ऋषभ का पता नहीं लग सका। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक डूबे पिता-पुत्र की तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। इस दौरान एएसपी राजेश सिंह, एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह और सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
9 of 10
गंगा में मौजूद नाविक
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाधाम के बाजार घाट में शुद्धि क्रिया के दौरान गंगा स्नान कर रहे एक ही परिवार के चार लोग एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। नदी में डूबे अन्य दो व्यक्तियों की तलाश जारी है। -अवधेश विश्वकर्मा, सीओ-सिराथू
गंगा में तलाश करते नाविक और मौके पर लगी भीड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों के डूबने की घटना को लेकर प्रशासन गंभीर है। एसडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। रात होने के कारण डूबे लोगों की तलाश रोक दी गई है। मंगलवार सुबह से फिर से खोजबीन कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। - मधुसूदन हुल्गी, डीएम