फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बम-बम भोेले के जयकारे के साथ हुआ काशी महाकाल का स्वागत

Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
रविवार को पहली बार इलाहाबाद जंक्शन पहुंची काशी महाकाल एक्सप्रेस का बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर, संगम लाल गुप्ता ने जंक्शन पर फूलों से सजी ट्रेन की अगवानी की। इस दौरान इन्हीं सांसदों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना करवाया। यहां बताया गया कि 23 फरवरी से प्रत्येक रविवार यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन आएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
काशी महाकाल एक्सप्रेस के स्वागत के लिए इलाहाबाद, फूलपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के सांसद के साथ डीआरएम समेत रेलवे के तमाम आला अफसर भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद रीता जोशी ने ट्रेन की विशेषताओं के बारे में बताया। कहा कि भगवान शिव के तीन ज्योर्तिलिंगों को आपस में जोड़ने वाली ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ से प्रयागराज ही नहीं आसपास के जिले के लोगों को भी ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर जाने में सुविधा होगी।  कार्यक्रम में कैटरिंग करने वाले कर्मचारी भी पीले रंग की विशेष वेशभूषा में रहे।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सभी ने रुद्राक्ष जैसी दिखने वाली माला भी पहन रखी थी। इस दौरान जंक्शन आने पर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने सभी सांसदों का स्वागत किया। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4.10 बजे जंक्शन से कानपुर की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में एडीआरएम अनुराग गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीओएम मनु दुबे के साथ भाजपा  नेता अभिषेक शुक्ला, विशाल अग्रवाल, दिनेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र मिश्र, दीपक पटेल, पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, रवि केसरवानी, भूपेंद्र पांडेय, सुभाष वैश्य आदि मौजूद रहे। 

4 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
काशी महाकाल एक्सप्रेस का जंक्शन पर आगमन-प्रस्थान समय
82403 वाराणसी-इंदौर    प्रत्येक रविवार शाम 05.30-05.35 बजे
82404 इंदौर-वाराणसी    प्रत्येक मंगलवार रात 02.25-02.35 बजे
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में रेलकर्मी, प्रयाग स्टेशन पर प्रदर्शन

देश की तीसरी निजी ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में रविवार को प्रयाग जंक्शन पर रेल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मियों ने स्टेशन परिसर पर जुलूस निकाला। साथ ही ट्रेन रवानगी के दौरान प्लेटफार्म पर ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की प्रयाग शाखा की ओर से शनिवार को ही एलान किया गया था कि काशी महाकाल एक्सप्रेस के विरोध में वह रविवार को प्रदर्शन करेंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मजदूर यूनियन के बैनर तले काफी संख्या में रेलकर्मी प्रयाग स्टेशन पहुंच गए। यहां काशी महाकाल एक्सप्रेस के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया। स्टेशन पर रैली निकालने के साथ कहा गया कि रेलवे के निजीकरण के विरोध में अब आंदोलन तेज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
यूनियन के शाखा सचिव उमा पति राय और शाखा सचिव आरके मिश्र ने कहा कि सरकार रेलवे का धीरे-धीरे निजीकरण और निगमीकरण कर रही है। दो प्राइवेट ट्रेनें तेजस के रूप में पहले ही चलाई जा चुकी हैं, अब तीसरी प्राइवेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। इस बीच शाम पौने चार बजे के आसपास काशी महाकाल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरी तो रेल कर्मियों ने उसके विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा गया कि इस ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा किया जाना चाहिए, क्योंकि रेल जब शताब्दी और राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों का संचालन कर सकता है तो तेजस और महाकाल एक्सप्रेस का भी संचालन रेलवे को ही करना चाहिए। इस दौरान शाखा उपाध्यक्ष आर एम यादव , देवेंद्र सिंह , महिला विंग  शाखा मंत्री  अर्चना श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, नवल किशोर, राकेश किशोर, राकेश कुमार, उमेश चंद्र, शिव श्याम मिश्र, अर्जुन कुमार सिंह, अतुल कुमार, शमीम अहमद, ओंकार नाथ मौर्या , माया देवी, रानी देवी, रवि बिंद , परशुराम, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें