फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठठेरी बाजार की अनूठी होली में छतों-बारजों से जमकर हुई रंगों की बारिश 

Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रंगों से सराबोर फिल्मी गीतों पर थिरकती युवाओं की टोलियां बृहस्पतिवार को होली की मस्ती पर अपनी छाप छोड़ गईं। कोई छतों-बारजों से पिचकारी से रंग उडे़ल रहा था, तो कोई लाल-हरे गुब्बारों से।

लोग एक-दूसरे को रंगों से तर-ब-तर करते रहे। कोई बचने की कोशिश में भागता रहा तो कोई भीगने का आनंद लेता रहा। ठठेरी बाजार की होली में हर किसी पर प्रेम, सौहार्द और मस्ती का रंग इसी तरह गाढ़ा हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दिन के 10 बजे से ठठेरी बाजार की होली शुरू हुई और दोपहर बाद तक लोग रंगों में सराबोर होते रहे। दोनों पटरियों पर बर्तनों की सजावट और बीच में खरीददारों की भीड़ के चलते हमेशा पैक रहने वाले ठठेरी बाजार में बृहस्पतिवार का नजारा कुछ अलग दिखा। बर्तन के खरीदारों की जगह गली में होली खेलने वाले युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भीड़ मस्ती से भर गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
छोटे-बड़े का कोई फर्क नहीं। कोई भेद नहीं। इस गली में इस दिन सिर्फ होली खेलने वालों का ही प्रवेश था। छतों, बारजों पर बाल्टी-डिब्बों और ड्रमों में रंग घोलकर लोग पहे से तैयार थे। बच्चे, महिलाएं छतों से रंग उड़ेल रहे थे। हर चेहरा लाल, नीला, वसंती रंगों में रंगा हुआ था।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
ठठेरी बाजार की इस अनूठी होली को देखने के लिए भी लोग उमड़ पड़े थे। हर तरफ से रंगों की बौछार होने की वजह से इस दिन बर्तन बाजार दिन भर बंद रहा। इस गली में सिर्फ रंगों की बौछार होती रही।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
किसी तरह के बवाल या उपद्रव से निबटने के लिए फोर्स तैनात थी। इस गली में बाहरी लोगों का भी प्रवेश रोक दिया गया था। दिन में होली खेलने के बाद लोगों ने शाम को घर-घर पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई दी। प्रयागराज में रंगोत्सव के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में होली खेलने की परंपरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महिलाओं के होली मिलन में गुलाब के फूलों की होली 

महिलाओं के होली मिलन में बृहस्पतिवार को गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा हुई। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। यह होली मिलन जन कल्याण समिति मीरापुर की ओर से आयोजित किया गया था। समिति के मंत्री शीता प्रसाद श्रीवास्तव ने व्यवस्था संभाली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें