फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पोस्टमार्टम के लिए अधिवक्ता का शव देने को तैयार नहीं परिजन, सीएम को बुलाने पर अड़े

Tue, 16 Jul 2019 07:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 6
वकील ओम मिश्रा हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता व विहिप प्रखंड कुंडा के जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा की हत्या के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओम मिश्रा की हत्या से गुस्साए वकीलों ने शहर में कई जगह जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले को शांत करने में नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह के भी पसीने छूट गए। 

बता दें कि ओम मिश्रा सोमवार को बाइक से कचहरी जा रहे थे, जब रास्ते में उनसे लिफ्ट मांग कर एक युवक उनकी गाड़ी पर जा बैठा। तभी पीछे से एक अन्य बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने ओम पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक ओम के साथ बाइक पर पीछे बैठा युवक बदमाशों की बाइक पर बैठकर मोहनगंज की ओर भाग निकला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वकील ओम मिश्रा हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंची पुलिस शव लेकर बाघराय सीएचसी जाने लगी, जिसे परिजनों ने कब्जे में ले लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जेठवारा तिराहे पर जाम लगा दिया। खबर पर पहुंचे एसपी से लोगों की तीखी झड़प हुई। आक्रोशित परिजन शव लेकर घर चले गए। लोग सीएम को बुलाने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए देने की जिद पर अड़ गए। शाम को डीआईजी केपी सिंह व जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के समझाने के बावजूद परिजन टस से मस न हुए।
विज्ञापन

3 of 6
वकील ओम मिश्रा हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
वकील ओम मिश्रा की हत्या के बाद एसपी एस आनंद का तबादला कर दिया गया। दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी माहौल गर्म रहा। साथी वकील की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने डीएम और एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। एसपी कार्यालय के गेट पर वाहन खड़ा कर विरोध प्रदर्शन करने के दौरन एएसपी से भी उनकी भिडंत हो गई। 

4 of 6
वकील ओम मिश्रा हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभालते ही ओम मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की, लेकिन उन्हें समझा पाने में असफल रहे। परिजन शव सौंपने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपियों के घर में तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala
 इस बीच खबर आई कि ओम मिश्रा के समर्थकों ने आरोपियों के घर में जमकर तोड़फोड़ की है और उनके गांव में विरोध प्रदर्शन किया है। इससे भयभीत आरोपियों के गांव बेलाही के के लोग अपना-अपना घर छोड़ कर फरार हो गए। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंत्री स्वाति सिंह के पहुंचने से जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार दोपहर प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्हें पुलिसकर्मियों ने कमरे तक सुरक्षित पहुंचाया। पहली मुलाकात में तो वो भी परिजनों को समझाने में असफल रहीं, लेकिन बाद में परिवार वाले पोस्टमॉर्टम के लिए शव सौंपने को तैयार हो गए। परिवार वालों ने शर्त रखी कि उन्हें चार शस्त्र लाइसेंस, मृतक की पत्नी को नौकरी व आर्थिक मदद की जाए। इस शर्त के बाद मामला फिर भड़क गया और परिजन फिर सीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें