फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम से सीएमपी कॉलेज तक सड़कों पर भीषण जाम

Sun, 02 Feb 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
अचला सप्तमी पर स्नानार्थियों की भीड़ और शिविरों से संतों की रवानगी से संगम जाने वाली सड़कों पर भीषण जाम लगा। चाहे सीएमपी चौराहा हो या बैरहना या फिर दारागंज से होकर मेला जाने वाली सड़क। सभी मार्गों पर कारों व दो पहिया वाहनों की घंटों लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
दिन के 11 बजे के बाद ही सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम होने लगे। महात्मा गांधी मार्ग, सरोजनी नायडू मार्ग के अलावा बालसन चौराहा, मेडिकल चौराहा के अलावा सीएमपी से लेकर बैरहना हर्षवर्धन चौराहे तक भीषम जाम लगा रहा। इस दौैरान यातायात प्रबंधन के सारे इंतजाम फेल नजर आए। अलोपशंकरी माता मंदिर के पास से मेला पार्किंग में भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
इस मार्ग से माघ मेला में जाने वाले वाहनों की एक साथ कई कतारें लगने से जाम लगा रहा। वाहनों को आगे-पीछे कराने में पुलिस के जवानों को पसीने छूट गए। वजह थी एक तरफ स्नानार्थियों की भीड़ का दबाव और दूसरी ओर शिविरों को समेटने वाले संतों-भक्तों की वापसी वाले वाहनों का। मेला क्षेत्र में वीआईपी किला घाट के अलावा संगम नोज सर्क्युलेटिंग एरिया भी खचाखच भरी रही। पांटून पुलों से लेकर चकर्ड प्लेट मार्गों तक संतों-भक्तों का दिन भर कारवां चलता रहा। 
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें