Kumbh 2019
कुंभ मेले से शुरू 'धूनी पूजन अनुष्ठान महात्यागी संतों के वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट आदि स्थानों पर उनके मठ, मंदिरों और आश्रम पर जारी रहता है। कुंभ के खाक चौक में रविवार को 'धूनी पूजन की पूजन की तैयारी भोर में ही शुरू हो गई। अनुष्ठान के लिए गाय के गोबर की उपली(कंड़ी) आदि सामग्री एकत्र की गई। दोपहर 12 बजे महात्यागियों के शिविरों में यह अनुष्ठान शुरू हुआ।