फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

happy new year 2021 : उम्मीदों के नए विहान का चहुंदिश स्वागत, संगम से शहर तक जश्न

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन संगम तट पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : prayagraj
उम्मीदों का नया विहान शुक्रवार की सुबह हर दिल में खुशियों का खजाना लेकर आया। नए संकल्पों के साथ लोग आगे बढ़े। मंदिरों में पूजा-आरती की होड़ मची तो दूसरी ओर जुमा होने की वजह से मस्जिदों में भी नमाज से नए साल का आगाज नए साल का आगाज हुआ। कोरोना संक्रमण के बीच संघर्षों के साथ सपनों के पंख लगे। संगम की रेती पर अरुणोदय की लाली से निकली सूरज की पहली किरणों के साथ हजारों लोगों ने हाथ उठाकर हर हर महादेव और गंगा माता के जयकारों के साथ नए साल-2021 का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

2 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान में उमड़ी शहरियों की भीड़। - फोटो : prayagraj
कहीं रंगोली तो कहीं फूलों के वंदनवार बनाए गए। फूलों, झालरों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से घर, प्रतिष्ठान और मंदिर सजाए गए। गुब्बारों से सजी नावों पर परिवार के सदस्यों, दोस्तों के साथ लोग पक्षियों को दाना चुगाते हुए त्रिवेणी की पावन धारा के बीच नए वर्ष की शुरुआत की। इसी तरह हर तरफ पार्कों, नदी तटों और रेती पर नव वर्ष की खुशियों को साझा करने लोग उमड़ पड़े। कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से लड़ते हुए नए साल 2021 में  प्रवेश करने के साथ ही शहरवासियों ने शुक्रवार को जगह-जगह रंगोलियों और फूलों से भव्य सजावट कर अपनी खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन विनायक सिटी सेंटर में उमड़ी शहरियों की भीड़। - फोटो : prayagraj
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर तमाम इलाके में जश्न का माहौल रहा। संगम में डुबकी लगाने के बाद नव वर्ष के स्वागत में उमड़ी भीड़ ने रेती पर जमकर मस्ती की। कहीं कलश बनाए गए तो कहीं स्वास्तिक के प्रतीक के बीच 2021 की अल्पनाओं की सजावट कर अपनी भावना को लोगों ने प्रदर्शित किया। इस दौरान गीतों के बोल पर लोग थिरकते रहे और मन पसंद व्यंजनों का स्वाद भी लिया। मिंटो पार्क, कंपनी बाग, हाथी पार्क के अलावा शहर के अन्य पार्कों में तो नए साल का जश्न मनाने लोग पहुचे ही, अरैल घाट के साथ ही सड़कों के अलावा महर्षि महेश योगी आश्रम, चक्र माधव व त्रिवेणी पुष्प परिसर में भी भीड़ लगी रही।

4 of 12
prayagraj news : सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : prayagraj

बड़े हनुमान-वेणी माधव केदरबार से हुई नए साल की शुरुआत

नए साल की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ के साथ की। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में जहां खास सजावट की गई, वहीं विश्व मंगल की कामना से संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और दुर्गाशप्तसती के पाठ भी किए गए।  गिरजाघरों को भी भव्य सजाया गया। नए साल के प्रथम दिन संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची। भोर से ही वहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लंबी कतार में लग कर लोगों ने बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। इसी तरह अलोपीबाग स्थित मां अलोप शंकरी, शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी, शक्तिपीठ मां ललिता देवी के दरबारों में नए वर्ष के प्रथम दिन दुर्गा शप्तसती के पाठ के साथ ही विविध अनुष्ठान किए गए। वेणी माधव मंदिर, मनकामेश्वर और सोमेश्वर महादेव मंदिरों में भी हाजिरी लगाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

5 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj

नए वर्ष पर आजाद पार्क में उमड़े शहरी, टिकटों की रिकार्ड बिक्री

कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके बीते वर्ष के जाने की खुशी के साथ नए वर्ष के स्वागत को लेकर शहरियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। दिन में गुनगुनी धूप ने भी भरपूर साथ दिया। नए वर्ष के पहले दिन मानो पूरा शहर ही पार्कों में पहुंच गया हो। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि  शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में 38 हजार टिकट बिके। इससे पार्क प्रशासन को एक लाख 90 हजार रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन

6 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj
एक दिन में टिकटों की बिक्री का यह अब तक का रिकार्ड है। इसमें पास बनवाने वालों की संख्या शामिल नहीं है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि कोरोना संक्रमण काल में कमाई कम होने के बाद पार्क में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी हटा दिए गए। ऐसे में पार्क में टिकट बिक्री से लेकर अन्य व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पार्क के कर्मचारियों और मालियों पर ही रही।
विज्ञापन

7 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj
धूप निकलने के साथ ही शहर के प्रमुख पार्कों में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। भरद्वाज आश्रम और आजाद पार्क में ज्यादा भीड़ रही। पार्क के चारों तरफ वाहनों की कतार रही तो परिसर में लोगों की भीड़। लोग कोरोना का डर भूलकर पार्क में पहुंचे। धूप चटख होने के साथ पार्क में आने वालों की संख्या भी बढ़ गई। इसकी वजह से आजाद पार्क में कुल चार गेट पर 10 काउंटर खोलने पड़े।

8 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj
एक नंबर गेट पर ही छह काउंटर खोले गए थे। सभी पर मालियों की ड्यूटी लगाई गई थी। खास यह कि अंधेरा होने के बाद भी पार्क में पहुंचने वालों का क्रम जारी रहा। अधीक्षक डॉ.सीमा राणा ने बताया कि एक-दो मौके ऐसे आए हैं जब 25 हजार से 30 हजार के बीच टिकटों की बिक्री हुई लेकिन 38 हजार टिकटों की बिक्री पहली बार हुई। उनका कहना है कि पूरे पार्क में कर्मचारियों ने ही व्यवस्था संभाल रखी थी और कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं आई।

9 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj

होटलों में जश्न से बनाई दूरी, रेस्टोरेंट में नए वर्ष पर हुए कार्यक्रम

नए वर्ष का स्वागत शहरियों ने पहले की तरह ही पूरे धूमधाम से किया। हालांकि, जश्न के स्थान और स्वरूप बदले हुए थे। कोविड संक्रमण के बीच होटलों में सन्नाटा है। बीते वर्ष की आखिरी रात को भी यह सन्नाटा दिखा। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सात जगहों पर जश्न की अनुमति ली गई थी।

10 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन मंदिर, पार्क और शॉपिंग माल में भारी भीड़ उमड़ी। - फोटो : prayagraj
पिछले वर्ष शहर के ज्यादातर बड़े होटलों में जश्न के लिए अनुमति ली गई थी लेकिन इस वर्ष उनमें सन्नाटा रहा। इस वर्ष सिर्फ एक होटल में जश्न की अनुमति ली गई। इसमें भी पहली बार नए वर्ष का जश्न हुआ। अन्य रेस्टोरेंट रहे जहां नए वर्ष का स्वागत जश्न के साथ किया गया। हालांकि, इनमें भी रात 10 बजे के बाद आयोजन की अनुमति नहीं थी।

11 of 12
prayagraj news : नए साल के पहले दिन गुब्बारों से सजाया गया ई-रिक्शा शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। - फोटो : prayagraj

व्हाट्सएप-फेसबुक पर छाए नए साल के बधाई संदेश

नए साल पर बधाई संदेश के आदान -प्रदान के लिए लोगों ने सोशल साइट्स का खूब इस्तेमाल किया। व्हाट्स एप और फेसबुक पर आधी रात से ही मैसेज की भरमार शुरू हो गई। यह सिलसिला दिन भर जारी रहा। फोन पर भी लोग परिचितों, शुभेच्छुओं को बधाई संदेश देते रहे।

विज्ञापन

12 of 12
prayagraj news : सिविल लाइंस हनुमान मंदिर। - फोटो : prayagraj

बाल रूप हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ

नए साल के प्रथम दिन शुक्रवार को त्रिपौलिया स्थित बाल रूप हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड और वेद पाठ के साथ करोना महामारी से मुक्ति, विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्राचीन वैदिक पाठशाला की ओर से पं सौरभ पाठक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विशाल पाठक, अभिषेक यादव, संदीप चौरसिया, सचिन यादव, अशोक पाठक, हर्षित तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें