गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव
- फोटो : Prayagraj
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को गुरु का दरबार सजेगा। संगत गुरु दरबार का दर्शन कर निहाल होगी। यहां पर गुरु का लंगर अटूट चलेगा। जहां श्रद्धालु गुरु का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
गुरुद्वारे में बुधवार से रागी ढाड़ी जत्थे गुरु की महिमा का गान करेंगे। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह और महामंत्री प्रीतम सिंह के अनुसार देहरादून से आए रागी भाई कंवरपाल सिंह और गुरदासपुर के रागी जत्था के सुलखन सिंह गुरु की महिमा का बखान करेेंगे।