prayagraj news : बसवार गांव में मछुआरों से बातचीत करतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj
उत्तर पट्टी पुरवा के विनोद निषाद के मकान के दरवाजे के सामने लगी चौपाल के दौरान न केवल पुरुषों ने बल्कि महिलाओं के आंसू झलक आए। बोला, दीदी जबसे बालू खनन पर रोक लगी है, तबसे घर का खर्चा चलना मुश्किल हो गया है। शिवलोचन निषाद ने कहा कि यमुना किनारे बालू की खुदाई ही उनके जीवन का स्रोत है। सरकार ने नाव से बालू की खुदाई पर रोक लगाकर उनके पेट पर लात मारी है। भइया लाल निषाद, उदयराज निषाद ने कहा कि अगर उन्हें बालू खनन करने का अधिकारी नहीं दिया जाएगा तो उनके जीवन पर ही खतरा खड़ा हो जाएगा।