फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कार से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक की मौत

Mon, 09 Mar 2020 10:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
नवाबगंज के मलाक बलऊ गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई। घटना में बाइक 100 मीटर तक घिसटती चली गई। चिंगारी से उसमें आग लग गई। हादसे में गाड़ी चला रहे युवक धमेंद्र की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे उसके दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। घटना के बाद वहां करीब पौन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
नवाबंगज के संभई बैरहना के रहने वाले राम खेलावन का बेटा धर्मेंद्र कुमार (28) एक ईट भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार को धर्मेंद्र ईट भट्टे पर ही काम करने वाले अपने दोस्त के साथ मलिकावां स्थित अपनी ससुराल गया था। दिन भर रहने के बाद दोनों शाम को वापस घर के लिए चले। मलाक बलऊ के पास लखनऊ की ओर से एक कार आ रही थी। उसके बगल में अप्पे चल रही थी। धर्मेंद्र तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ था जा रहा था। उसी समय उसकी गाड़ी अनियंत्रित हुई और कार से टकरा गई।

आमने आमने की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उसकी बाइक करीब 100 मीटर घिसटती चली गई। चिंगारी निकलने की वजह से बाइक में आग भी लग गई। लोगों ने पुलिस को बताया। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। मोबाइल से उसके घर वालों को सूचना दी गई। पत्नी रंजना घटना के वक्त मायके में थी। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल था। उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह झारखंड का रहने वाला है। हादसे कार चालक प्रदीप कुमार निवासी चाका गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें