फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में बढ़ा तनाव, सपा सांसद हिरासत में, नाराज छात्रों ने सड़क पर की आगजनी

Tue, 12 Feb 2019 01:31 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
au
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने से तनाव बढ़ता जा रहा है।  कार्यक्रम रद्द होते ही विश्वविद्यालय सपा कार्यकताओं की आपात बैठक बुलाई गई। मौके हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। इविवि में मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। पूर्व सीएम का कार्यक्रम रद्द करने के विरोध में सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बालसन जा रहे हैं। मौके पर भारी फार्स तैनात है। इस दौरान जुलूस में बदायूं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, फूलपुर सांसद नागेन्द्र पटले और प्रवीण निषाद भी शामिल हैं। आक्रोशित कार्यकताओं ने बालसन चौराहे पर सरकारी होर्डिंग तोड़ दिए। 



पुलिस ने रिचा सिंह समेत कई सपाई कार्यकर्ताओं को बालसन चौराहे पर रोक दिया है। मौके पर आरएफ मौजूद है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर चक्काजाम किया है। तोड़फोड़ कर रहे सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दी है। लाठी चार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरु कर दिया है। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई है। लाठी चार्ज के दौरान कई सपा कार्यकर्ता और सांसद धर्मेंद्र यादव चोटिल हो गए हैं। कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। 

सांसद धर्मेंद यादव को पुलिस ने हिरासत में ले ली है। ऐसे में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की गाड़ी में आग लगा दी है। वहीं छात्रों ने भी डायमंड जुबली हॉस्टल के सामने सड़क पर टायर में आग लगाकर रास्ता जाम कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान  धर्मेन्द्र यादव ,सांसद नागेन्द्र पटेल, गोरखपुर सांसद प्रवीण कुमार निषाद,कृष्णमूर्ति यादव,पंधारी यादव,रिचा सिंह,मुलायम यादव,ननकऊ यादव,राजेश यादव,मुशीर अहमद,मंजू यादव,सबीहा मोहानी,र्निभय पटेल,उदय प्रकाश यादव,रतनाकर सोनकर,सन्दीप यादव,प्रमिल यादव आदि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
au
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने विरोध किया।  जिला प्रशासन और यूनिवर्सिटी ने पहले ही उनके कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी। लेकिन समाजवादी छात्रसभा के तमाम छात्रनेता उनके कार्यक्रम को लेकर अड़े हुए थे। वहीं सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अराजकता न हो इसलिए अखिलेश को रोका गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी यह मांग की थी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता फैलाने के लिए जानी जाती है, अखिलेश जाते तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल होता। छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते भी उन्हें रोका गया है। मामले की जानकारी होते ही मौके पर आई जी माहित अग्रवाल भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
au
इविवि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की अव्यवस्था और धांधली के जिम्मेदार वीसी रतनलाल हांगलू के खिलाफ जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी घबराए हैं क्योंकि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने उन्हें बुलाया है।समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी के बीच सीधे टकराव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

4 of 6
au
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।

 
विज्ञापन

5 of 6
au
अखिलेश यादव ने पहले ट्वीट करते हुए कहा कि एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
au
अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज न आने देने की खबर मिलते ही प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें