पूरे देश में इस समय कुंभ की चर्चा हो रही हैं, तो इस कुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने में बाबा भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके संकल्प सुन कर आपके रोंगटें खड़े हो जायेगें, कोई 9 वर्षों से खड़ा है तो कोई कई वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं किया हैं।
कबूतर बाबा
ये कबूतर को पूरे दिन अपने कंधे पर बैठा कर दाना चुगाते रहते है इसलिए इन्हें लोग कबूतर बाबा कहते हैं ये श्री निंरजनी पंचायती अखाड़े के सन्यासी हैं।