फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें...

Sun, 20 Jan 2019 11:36 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर कुंभ का भव्य आगाज हो चुका है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा की अविरल धारा में डुबकी लगाने आ रहे हैं। बता दें कि पौष पूर्णिमा का स्नान 21 जनवरी को है, इससे एक दिन पहले ही रविवार को संगम और त्रिवेणी घाट पर श्रध्दालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
भारतीय संस्कृति और आस्था के महापर्व कुंभ मेले का आयोजन देश के 4 प्रमुख शहरों हरिद्वार, प्रयाग, नासिक और उज्जैन में किया जाता है। कुंभ मेले में साधु-संतों से जुड़े 13 अखाड़ों की पेशवाई और पावन तिथियों पर शाही स्नान इस महामेले को और दिव्य और भव्य बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
आस्था के महामेले कुंभ में जब शंकराचार्य की सेना अपने आराध्य संग डुबकी लगाने पहुंचती है तो कुंभ मेले की रौनक बढ़ जाती है। दीन-दुनिया से अमूमन दूर तप-साधना में लीन रहने वाले नागा साधुओं का जीवन एक आम आदमी के मुकाबले कितना कठिन होता है, इस मेले में पहुंचने पर अनुभव होता है। 

4 of 5
shahi snan
संगम तीरे रोशनी से नहाई हुई पंडालों की नगरी और घंटा-घड़ियालों के साथ गूंजते वैदिक मंत्र और धूप-दीप की सुगंध आपको अनयास अपने ओर खींच लाएगी। दुनिया के सबसे बड़े कुंभ मेले जैसा धार्मिक-आध्यात्मिक अनुभव शायद ही कहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh
तीरथ में मनोरथ की चाह लिए, बगैर किसी निमंत्रण के श्रद्धालु गठरी-मुठरी बांधे संगमतट पहुंचता है और आस्था डुबकी लगाकर वापस लौट जाता है। बोलियां, पहनावा और खान-पान अलग-अलग होने के बावजूद उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ एक पुण्य की डुबकी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें