फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रयागराज के शंकरघाट और कपाली गांव बने हॉट स्पॉट, पूरा इलाका सील

Sat, 25 Apr 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
तीन युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तेलियरगंज का शंकरघाट मोहल्ला और शंकरगढ़ का कपाली गांव हॉट स्पॉट में तब्दील हो गया है। साथ ही पूरा इलाका सीज कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कोई आ-जा नहीं सकेगा। आवश्यक वस्तुओं की भी होम डिलेवरी होगी। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा एक किलोमीटर की परिधि में सख्ती बढ़ा दी गई है।

संक्रमितों को कोटवा के विशेष वार्ड में आइसोलेट किया गया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। संपर्क में आए अन्य लोगों को भी गंभीरता के अनुसार अलग-अलग गेस्ट में क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को सभी की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शंकरघाट में युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके घर की गली तथा आसपास का क्षेत्र सीज कर दिया गया है। इससे करीब 250 परिवार प्रभावित हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि सील क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं को घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। परिवार के सात लोगों के अलावा संपर्क में आए नौ अन्य लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है।

युवक के कई रिश्तेदारों के घर पर नहीं मिलने की बात सामने आई है। इनमें बहन-बहनोई के भी नहीं मिलने की बात कही जा रही है। चूंकि युवक चार मार्च को ही यहां आ गया था। ऐसे में उसके बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। इसलिए युवक इस दौरान कहां-कहां गया इसका पूरा डिटेल तैयार किया जा रहा है। संपर्क में आने वालों की भी सूची तैयार की जा रही है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए सभी को अलग-अलग क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
साथ में जांच कराई जाएगी। युवक जीवन बीमा कंपनी में काम करता था। उसके ऑफिस के लोगों को भी क्वारंटीन कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच भी कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि  शंकरगढ़ में दोनों युवक अभी दो दिन पहले ही आए हैं। घर पर दाह संस्कार के अलावा अन्य आयोजन हुए थे। परिवार तथा रिश्तेदारों के अलावा इन कार्यक्रमों में शामिल अन्य सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सभी को क्वारंटीन करने के अलावा कोरोना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवार वालों  ने लॉकडाउन का उल्लंघन करके आयोजन किए। इसके तहत उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

बारा के तहसीलदार डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि कपाली गांव के दोनों पॉजिटिव पाए गए युवकों के माता-पिता, पत्नी तथा बच्चों एवं मुंबई से लाने वाले ड्राइवर  को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले करीब पौने दो सौ अन्य लोगों को भी शहर के अलग-अलग गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाहर से आने वाले करें कोरोना शुद्धीकरण यज्ञ, सभी की होगी जांच

हाल के दिनों में ई-पास या बिना सूचना के बाहर से आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही जांच कराई जाएगी। इसके मद्देनजर ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बाहर से आए लोगों से कोरोना शुद्धीकरण यज्ञ करने की भी अपील की है।

उनका कहना है कि  बाहर से आए लोग सीधे गांव में न घुस जाएं। गांव के बाहर निर्धारित स्थलों पर पहले खुद को 14 दिनों तक क्वारंटीन करें। प्रशासन की अन्य प्रक्रिया में सहयोग करें। इसी तरह से शहर में आने वाले लोग भी घर में जाने से पहले कंट्रोल रूम के माध्यम से यहां आने की सूचना दें और प्रशासन की ओर से बनाए गए स्थलों पर खुद को क्वारंटीन करें। क्वारंटीन की निर्धारित अवधि पूरी करने तथा जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही घर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
डीएम का स्पष्ट कहना है कि बाहर से आने वालों को अब होम क्वारंटीन की छूट नहीं होगी। उन्हें प्रशासन की निगरानी में क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-पास से आने वाले सभी लोगों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बिना पास के आने वाले लोगों से भी अपील की है कि कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। उनकी भी जांच कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि प्रशासन के स्तर पर भी हाल के दिनों में बाहर से आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को क्वांरटीन करने के साथ जांच कराई जाएगी।

शादी करने वालों पर होगा मुकदमा

हाल ही में शादी करने वाले छात्र नेता तथा परिवार के सदस्यों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि इस समय सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। शादी या इस तरह के किसी आयोजन को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। शादी करने करने वाले जोड़े तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा का आदेश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें