देश के सर्वाधिक व्यस्त मंडलों में एक प्रयागराज मंडल का डीआरएम ऑफिस बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ परिचालन और पर्सनल विभाग के ही कर्मचारी ऑफिस आ रहे हैं। बाकी अन्य विभागों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया गया है।
दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिये रेलवे द्वारा सभी मेल-एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन दिनांक 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। केवल मालगाड़ियां ही चलाई जा रही हैं, ताकि बिजली एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति बाधित न हो। चूंकि राज्य सरकार ने 25 मार्च तक प्रयागराज में लॉक डाउन कर रखा है, इस वजह से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भी बंद कर दिया गया है।