फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: लॉकडाउन में अपराधी भी डरे, सात दिन में गंभीर अपराध का सिर्फ एक मामला

Sun, 29 Mar 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कोरोना को लेकर जहां आम लोग दहशत में हैं, वहीं अपराधी भी इससे डरे हुए हैं। कम से कम मौजूदा हालात देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। दरअसल लॉकडाउन के बाद से बीते आठ दिनों में शहर में गंभीर अपराध के मामले न के बराबर सामने आए हैं। इसमें केवल हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज हुआ है। जिससे पुलिस अफसर भी राहत में हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Crime Scene
सामान्य दिनों में शहर में आए दिन आपराधिक वारदातें होती हैं। लूट, छिनैती की तो लगभग हर रोज वारदातें सामने आती हैं। लेकिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगने के बाद से स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ। पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले सात दिनों में शहर में गंभीर अपराध की वारदातें लगभग ना के बराबर हुईं। बात करें 22 मार्च की तो शहर के 15 थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

3 of 4
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इसमें गंभीर मामले के तौर पर देखा जाए तो हत्या के प्रयास का एक मामला शामिल था लेकिन वह पुलिस की ओर से लिखाया गया था। जिसमें आरोप था कि दुकानें बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया।

23 मार्च को अलग-अलग थानों में कुल 14 केस दर्ज किए गए जिनमें गंभीर अपराध की एक भी घटना नहीं थी। इसी तरह 24 मार्च को शहर के सभी थानों को मिलाकर कुल 11 एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इनमें से एक भी लूट, छिनैती, हत्या का प्रयास, हत्या से संबंधित नहीं था। अगले दिन यानी 25 मार्च को दर्ज 14 मामलों में भी गंभीर धारा से जुड़ा कोई मुकदमा शामिल नहीं था। 
विज्ञापन

4 of 4
अपराध्ा - फोटो : अमर उजाला
26 मार्च को शहर के सभी थानों को मिलाकर केवल नौ मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें एक गंभीर मामला धूमनगंज थाने में दर्ज हुआ। हत्या के प्रयास के आरोप में इस मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में फायरिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

27 मार्च को पांच मुकदमे दर्ज किए गए, यह सभी मामले धारा 144 के उल्लंघन से जुड़े थे। इसी तरह शुक्रवार को कुल 30 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से गंभीर धारा का महज एक मामला रहा। कर्नलगंज में दर्ज इस मामले में छेड़खानी की भी धाराएं लगीं। हालांकि इसमें आरोप फोन पर अश्लील बातें व गालीगलौज करने का लगाया गया है। 

चोरी, मामूली मारपीट के ही मामले आए सामने 

पुलिस का कहना है कि मानव अपराधों की बात करें तो पिछले सात दिनों में चोरी व मामूली मारपीट से जुड़े मामले ही सामने आए हैं। इसके अलावा दर्ज किए गए मामले, आबकारी एक्ट, साइबर क्राइम व धोखाधड़ी के हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। इससे तो अपराध में कमी आई ही है, चौतरफा फोर्स की तैनाती से भी प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें