आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। इससे इलाके में तेज दुर्गंध फैली, लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और लखनऊ मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने के बाद अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चारों ओर धूल और धुएं के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई थी। कई घरों में देर तक गैस की बदबू बनी रही।
विज्ञापन
2 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने मुंह पर रुमाल लगाया तो कुछ लोगों ने मास्क का प्रयोग किया। वहीं, राहत बचाव के लिए पहुंचे पुलिस के अधिकारी और एसडीआरएफ के जवानों को मास्क का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लखनऊ जाने वाले मार्ग से गुजरने वालों को भी दिक्कत हुई। परिवार के साथ लखनऊ जा रहे रीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के वक्त घटनास्थल के करीब ही थे। अचानक धुआं और गुबार फैलते ही लोग सड़क की ओर भागने लगे। इससे जाम लग गया और काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
4 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
10 जेसीबी, एक पोकलैंड... पूरी रात चला रेस्क्यू
चंदापुर गांव में सोमवार दोपहर हुआ हादसा रातभर लोगों की सांसें अटका गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला, लेकिन हालात इतने भयावह थे कि रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक लगातार चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
10 जेसीबी मशीनें और एक पोकलैंड भारी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया। मशीनों की तेज गर्जना पूरे गांव में गूंजती रही, मानो हर आवाज किसी की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद बयां कर रही हो। मौके पर राहत और बचाव टीमों के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी डटे रहे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के भारी संख्या में जवान देर रात तक रेस्क्यू के लिए लिए डटे रहे।
विज्ञापन
6 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोल्ड स्टोर के बाहर इंतजार की लंबी रात
हादसे के बाद सबसे मार्मिक दृश्य कोल्ड स्टोर के बाहर देखने को मिला। जिंदा बचे मजदूरों और परिजनों की आंखें अपनों की एक झलक पाने को टकटकी लगाए रहीं। कोई हाथ जोड़कर सलामती की दुआ कर रहा था तो कोई हर निकलते स्ट्रेचर पर भय के साथ उम्मीद की निगाहों से देख रहा था।
विज्ञापन
7 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसमें से एक सकुशल था। फिलहाल, गांव में सन्नाटा पसरा है, लेकिन हर घर में एक ही दुआ है कि मलबे में फंसे लोग सकुशल बाहर आ जाएं।
8 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने की मदद
चंदापुर गांव में हुए इस हादसे ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। संकरी जगह, भारी मलबा और अंधेरा तीनों ने राहत कार्य को मुश्किल बना दिया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने भी पूरी रात रेस्क्यू के लिए लगे प्रशासनिक अधिकारियों का साथ दिया और हर संभव मदद पहुंचाई।
9 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पानी की बौछारों से काबू में लाई गई अमोनिया गैस
अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछारों कर गैस के प्रभाव को नियंत्रित किया। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
10 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गैस का फैलाव रोकने के लिए सोरांव, नवाबगंज, फाफामऊ, सिविल लाइंस व एयरफोर्स से आठ गाड़ियां बुलाई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों की देखरेख में रिसाव वाले क्षेत्र पर पानी की तेज बौछारों के जरिये गैस के फैलाव को रोका गया। इस प्रक्रिया में कई घंटे लगे।
11 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम
1:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली।
1:45 बजे मौके पर पुलिस बल पहुंचा।
2:05 बजे फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं।
12 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
2:10 बजे प्राथमिक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
3:00 बजे डीएम के साथ जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
3:30-4:30 बजे रेस्क्यू तेज कर मलबे से कई मजदूरों को बाहर निकाला गया।
13 of 14
प्रयागराज कोल्ड स्टोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
5:00 बजे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई।
7:00 बजे शाम रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए जेसीबी और अन्य संसाधन लगाए गए।
8:00-10:00 बजे रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है लोग फोन नंबर 0532-2641577 एवं 0532-2641578 पर संपर्क कर सकते हैं।