Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी।
- फोटो : प्रयागराज
घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मृतक के भाई और सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान किशन से पूछताछ की। इसके अलावा गांव के लोगों से भी परिवार से दुश्मनी के बारे में बातचीत की, लेकिन कुछ खास आधार पुलिस के हाथ नहीं लगा।
स्नफर डॉग के माध्यम से भी काफी देर तक जांच की गई, लेकिन खोजी कुत्ता घर के आसपास और खेत की ओर जाकर लौट आया। घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश दिखा। करीब चार घंटे तक गांव के लोगों ने पुलिस को शव के करीब नहीं आने दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने के लिए सफल हुई।