फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदी गईं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, लाई-लावा भी

Sat, 26 Oct 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनत्रयोदशी पर शुक्रवार को जहां जमकर बरतनों, आभूषणों आदि की खरीद हुई, वहीं परंपरानुसार लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों, कुबेर यंत्र सहित मिट्टी की दियाली, चौघड़ा, बाती के अतिरिक्त पूजा के लिए खील-बताशा, लाई लावा, गट्टा आदि खरीदा गया। लक्ष्मी-गणेश के लिए आकर्षक गोटे वाले वस्त्रों के साथ तरह-तरह की मालाएं भी खरीदी गईं। मीरापुर की पूजा केसरवानी ने अपनी पसंद की कंदील खरीदी। लक्ष्मी-गणेश के साथ ही तरह-तरह की छोटी-बड़ी मोमबत्तियां भी खरीदी गईं। 

परंपरानुसार सभी प्रकार की विपत्तियों और व्याधियों के नाश की कामना से यम की प्रसन्नता के लिए घर के प्रवेश द्वार पर निशामुख दीपदान किया गया।
चौक में खरीदारी को आईं शुभांगी ने कहा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीद में मिट्टी की मूर्तियों पर ही ज्यादा जोर रहा, भले ही अन्य मूर्तियां कलात्मक दृष्टि से अपेक्षाकृत कुछ बेहतर लगीं। बहादुरगंज की सुमन गुप्ता बोलीं, मिट्टी की मूर्तियां ही पूजा के योग्य मानी जाती हैं, सो मैंने प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति नहीं खरीदी। इसी तरह खुल्दाबाद की वैष्णवी ने गणेश जी की सूढ़ किस ओर है, को आधार बनाकर मूर्ति खरीदी। गणपति की सूढ़ का दायीं ओर रहना समृद्धिदायक माना जाता है। खरीदारी का क्रम आधी रात के बाद तक जारी रहा।

ज्योतिर्विदों के अनुसार त्रयोदशी तिथि शनिवार को दिन में 2.09 बजे तक रहेगी। ऐसे में शनिवार को भी दिन में 2.09 बजे तक धनतेरस की खरीदारी की जा सकती है। धनत्रयोदशी से ही पांच दिनी दीपोत्सव यम पंचक आरंभ हुआ। दीपपर्व के दूसरे दिन 26 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली पर घूरे के दिन बहुरेंगे की कहावत को चरितार्थ करते हुए घूर, नाली के पास दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर ज्वेलरी की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

3 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर दिन भर चली खरीदारी।

4 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर लोगों ने वाहन खरीद कर हनुमान मंदिर पर पूजन किया।
विज्ञापन

5 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बर्तनों की दुकान पर उमड़ी रही भीड़।
विज्ञापन

6 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर शुक्रवार को घंटाघर के पास लोगों ने बर्तन की खरीदारी की। 
विज्ञापन

7 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
शुक्रवार को धनतेरस पर ज्वेलरी की खरीदारी करते लोग।

8 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए चौक में लोगों की भीड़ रही।

9 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर कारों के शो रूम पर भी भीड़ रही, लोग परिवार के साथ कार लेने पहुंचे।

10 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर लोगों ने इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

11 of 11
dhanteras in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
धनतेरस पर शुक्रवार को ठठेरी बाजार में लोगों ने बर्तन की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें