अधूरे इंतजामों के बीच सोमवार की रात से संगम पर कल्पवासियों के आने का सिलसिला आरंभ हो गया। मंगलवार से पंडों, तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों के शिविरों में श्रद्धालु जगह बनाने लगेंगे। बुधवार को प्रदोष पर ही कुछ लोग कल्पवास शुरू कर देंगे। लेकिन, बड़ी तादाद में श्रद्धालु 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान केसाथ कल्पवास आरंभ करेंगे। इसी के साथ महीने भर के जप, तप, ध्यान का माघ मेला आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
करीब ढाई हजार बीघा क्षेत्रफल में तंबुओं की नगरी अभी पूरी तरह नहीं लग पाई है, लेकिन दूर-दराज इलाकों से कल्पवासी आने लगे हैं। सबसे बड़ी समस्या इस बार तीर्थपुरोहितों के शिविरों का अब तक तैयार न हो पाना है। इसलिए कि बड़ी तादाद में कल्पवासी इन्हीं तीर्थपुरोहितों के शिविरों में ही कल्पवास करते हैं,लेकिन अभी सौ से अधिक पुरोहितों को भूमि तक नहीं मिल सकी है। इसके लिए सोमवार को भी माघ मेला प्रशासन दिन भर माथापच्ची करता रहा। इस बीच पौष पूर्णिमा स्नान के लिए संगम पर घाट निर्माण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
संगम नोज एरिया स्नानार्थियों के लिए खाली करा लिया गया है। पांच किमी लंबे संगम तट के 16 घाटों पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। प्रयागवाल तीर्थपुरोहित महासभा के राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि अभी सौ से अधिक पुरोहितों को भूमि नहीं मिली है। जहां शिविर लग रहे हैं, वहां अभी बिजली, पानी के लिए नल नहीं लग सके हैं।जबकि कल्पवासी आने लगे हैं। ऐसे में अगर जल्द इंतजाम पूरे नहीं किए गए तो श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ने से नहीं रोका जा सकता।
4 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी,13 थानों पर सुरक्षा का दारोमदार
सुरक्षा के लिहाज से इस बार मेला क्षेत्र में कुल 13 पुलिस थाने बनाए गए हैं। 38 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक माघ मेला पूजा यादव के मुताबिक सभी थाने, चौकियों और पोस्टों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। मेला क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संतों-भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरों से मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मेला प्रबंध एक नजर में
-2500 बीघा क्षेत्रफल में बसाया गया माघ मेला
-13000 एईडी की दूधिया रोशनी से जगमग हुआ माघ मेला क्षेत्र
-350 किमी विद्युत लाइनों का जाल बिछाया गया
-22 उपकेंद्र 210 केवीए के और 11 उपकेंद्र सौ केवीए के तैयार
-05 किमी लंबे स्नान घाटों का किया गया निर्माण
-16 स्नान घाट बनाए गए
-05 पांटून पुल गंगा पर बनाए गए
-100 किमी चकर्ड प्लेट मार्गों से होकर गुजरेंगे श्रद्धालु
-15 अस्पतालों का मेला क्षेत्र में निर्माण
विज्ञापन
6 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
गंगा सेना के शिविर में होगा आध्यात्म-संस्कृति का संगम
माघ मेला में संगम नोज स्थित गंगा सेना शिविर का शुभारंभ सोमवार को महंत स्वामी आनंद गिरि ने पूजन के साथ किया। यहां सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल सारंगापुर के 200 स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। स्वामी आनंद गिरि ने बताया कि शिविर में 40 दिनों तक धर्म, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम होंगे। योग प्रशिक्षण के लिए आयुर्वेद, योग, फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच महायज्ञ होंगे। प्रतिदिन तीन कथाएं होंगी। यहां रामलीला के मंचन के साथ ही कविसम्मेन भी होगा। कई राज्यों के प्रसिद्ध कलाकार लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में गंगा और गाय पर पर सेमिनार का भी आयोजन होगा। इसमें देश के 12 सांसद शामिल होंगे। मुख्य पर्वों पर कानून के जानकारों की ओर एनआरसी और सीएए पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर में सभी कार्यक्रम कवि शरद मिश्र के संयोजन में होंगे। इसके अलावा गंगा सेना की ओर से जिले के विद्यालयों में देश की वर्तमान परिस्थितियों पर युवा संसद, शास्त्रीय संगीत, कथक, भरत नाट्यम नृत्य के अलावा पेंटिंग, चित्रकला, मूर्तिकला पर आधारित प्रदर्शनी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं भी होंगी। , नशा मुक्ति के लिए तीन दिन के विशेष शिविर में भी लोग हिस्सा लेंगे। इस मौके पर महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, देवेंद्र मिश्र, फूल चंद्र दुबे, एमएल पांडेय, हसन नकवी, नाजिम खन, सोनाली चटर्जी, तरुण चोपड़ा उपस्थित थे।
आएंगी फिल्म- क्रिकेट और साहित्य जगत की हस्तियां
प्रयागराज। गंगा सेना शिविर में अग-अलग क्षेत्र की देशभर से मशहूर हस्तियां आएंगी। स्वामी आनंद गिरि ने बताया कि फिल्म स्टार आशुतोष राणा, राजपाल यादव, भोजपुरी सिने स्टार व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी, अभिनेत्री पाखी हेगडे़, स्वीटी वालिया, रोशनी वालिया, सिद्धार्थ निगम, क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, लेखक नीलोत्पल मृणाल, कवियित्री अंकिता सिंह, कवि अमन अक्षर, शायर जुबैर अली ताबिश, सुनील जोगी ने शिविर में आने की संस्तुति दी है।
विज्ञापन
7 of 8
magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
स्नान पर्वों पर मजिस्ट्रेट रखेंगे निगरानी
प्रयागराज। माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। स्नान पर्वों के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक खास सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी लागू रहेगी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुल, होल्डिंग स्थल, पार्किंग, घाट, कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल, अस्थाई बस स्टेशनों आदि स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने अफसरों से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग के अफसरों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटों, पुलिस के अफसरों तथा भीड़ नियंत्रण मेें लगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अस्पताल, रोडवेज, अस्थाई बस स्टेशनों आदि की पूरी जानकारी होनी चाहिए। ताकि, श्रद्धालुओं को सही जानकारी दे सकें। एसपी मेला पूजा यादव ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था की बाबत जानकारी दी।
गोवर्धन पुरी मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद के शिविर का श्रीगणेश
गोवर्धन पुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर का सोमवार को त्रिवेणी रोड पर सविधि पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान संगम की रेती पर सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। आचार्य रामशंकर शुक्ल और अन्य वैदिक ब्राह्मणों ने गौरी- गणेश, नवग्रह पूजन, कलश पूजन और पताका पूजन कराया। शिविर प्रभारी प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने शिविर को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। पूजा के बाद भक्तों ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। यहां जमुनापार भाजपा अध्यक्ष विभव नाथ भारती, संतोष त्रिपाठी, प्रशांत कुमार मिश्रा, राजीव भारद्वाज, राघवानंद व्यास आदि उपस्थित थे।