Aprajita 100 million smile
उन्होंने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को सराहा। कहा कि अपराजिता अभियान के साथ एनसीसी ने बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए पूर्वांचल भर में चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार चलाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों पर हमें नाज होना चाहिए। इस दौर में घर से लेकर स्कूल तक या फिर ऑफिस या अन्य किसी कार्यस्थल तक हमें बेटियों, बहनों, माताओं के आदर सम्मान के लिए स्वस्थ वातावरण बनाने की जरूरत है।