फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी ने दूसरे दिन भी 191 कामगारों को फ्लाइट से भेजा प्रयागराज, एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मजदूर बोले शुक्रिया अमिताभ

Fri, 12 Jun 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते मुंबई में फंसे प्रयागराज एवं आसपास के जिलों के लोगों के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मसीहा साबित हो रहे हैं। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी उन्होंने अपने खर्च से कुल 191 लोगों को निजी विमानन कंपनी इंडिगो के विशेष विमान से प्रयागराज भिजवाया। बृहस्पतिवार को इस विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे कामगारों ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए उन्हें असली महानायक बताया।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल ने हाजी अली ट्रस्ट एवं पीर मखदूम साहब ट्रस्ट के माध्यम से ऑपरेशन मिलाप शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को वाराणसी में दो, प्रयागराज एवं  गोरखपुर के लिए एक-एक फ्लाइट भेजी गई। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी अमिताभ बच्चन ने लखनऊ के साथ प्रयागराज के लिए एक-एक विशेष विमान भेजा।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दिन में एक बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद यह विमान तीन बजे के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इस प्लेन से प्रयागराज पहुंचे प्रवासी कामगारों के चेहरे पर चमक देखने लायक थी। मुंबई से आए मो. इस्माइल ने बताया कि लॉक डाउन में वहां सबकुछ बंद होने की वजह से उनके सामने आर्थिक संकट आ गया था। वहां मालूम पड़ा कि जिन्हें घर जाना है उनके लिए ऑपरेशन मिलाप के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

4 of 5
amitabh bachchan google maps - फोटो : social media
पहले हम सभी को ट्रेन से आना था, लेकिन बाद में बिग बी ने सभी को प्लेन से भिजवाया। बुधवार रात 12 बजे ही मालूम पड़ा कि सुबह उन्हें सात बजे एयरपोर्ट आना है। सुबह एयरपोर्ट आने के बाद वहां स्वास्थ्य संबंधी जांच हुई।

इसी फ्लाइट से अपने परिजनों एवं मित्रों समेत कुल 11 लोगों के साथ आए उसैन ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने हमें नाश्ता, भोजन एवं पानी भी उपलब्ध करवाया। उनका यह एहसान हम जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले भी दस बसों से प्रवासियों को लखनऊ, गोरखपुर आदि जिलों में भिजवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

रूटीन फ्लाइटों से आने वाले ज्यादा, जाने वाले कम हैं यात्री

प्रयागराज एयरपोर्ट पर वर्तमान समय कुल  पांच फ्लाइट संचालित हो रही है। इसमें दो फ्लाइट दिल्ली एवं एक-एक मुंबई, पुणे और बंगलूरू के लिए चल रही है। बृहस्पतिवार को निजी विमानन कंपनी इंडिगो के बंगलूरू, मुंबई, पुणे एवं दिल्ली फ्लाइट से क्रमश: 158, 183,  184 एवं 76 यात्री आए। जबकि प्रयागराज से इन शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या महज 62, 60, 30 एवं छह रही।  

दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से भी 30 यात्री आए जबकि जाने वालों की संख्या 23 रही। इस तरह से चार शहरों से यहां 631 यात्री बृहस्पवितार को प्रयागराज आए, जबकि जाने वालों की संख्या 181 रही। प्रवासी फ्लाइट के यात्रियों का आंकड़ा भी इसमें जोड़ दिया जाए तो बृहस्पतिवार को पांच फ्लाइटों से कुल 822 लोग प्रयागराज आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें