फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया महापर्व कुंभ का संदेश

Thu, 10 Jan 2019 03:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 11
Human chain
‘करें कुंभ का गान, रखें अतिथि का मान’ के सूत्रवाक्य और संकल्प के साथ ‘अमर उजाला’ की पहल पर गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहर के तमाम स्कूलों से जुटे विद्यार्थियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन

2 of 11
Human chain
उन्होंने शहरियों को अतिथियों के सत्कार के संस्कार से जोड़ने की सार्थक कोशिश की तो कुंभ के गौरवगान के सूत्रधार और संवाहक भी बने। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ‘तीरथपतिहि आव सब कोई’ की कामना और आतिथ्य भाव के साथ आतुर प्रयागराज के सद्संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के ‘अमर उजाला’ के अभियान का आजाद पार्क साक्षी बना।
विज्ञापन

3 of 11
Human chain
मानव श्रृंखला के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले से दुनिया को जोड़ने के अभियान के आह्वान के तहत न सिर्फ हजारों की संख्या में सौ से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक जुटे बल्कि सम्मानित और जिम्मेदार शहरी, विशिष्टजन भी मुहिम का हिस्सा बने।

4 of 11
Human chain
संस्कार की सीख लेने आए बच्चों ने स्वयं भी अनुशासित और संस्कारवान होने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। तय कार्यक्रम के काफी पहले से ही विभिन्न स्कूलों की टीमों का कतारबद्ध होकर पार्क में आना आरंभ हो गया था। बारी-बारी से आते बच्चों ने उसी अनुशासन के साथ अपनी जगह ली।
विज्ञापन

5 of 11
Human chain
धैर्य से मुख्यमंत्री की बातें सुनीं, समझीं। दायित्वबोध से जुड़ना उन्हें अच्छा लगा। जाड़े की गुनगुनी धूप में जुटे बच्चों ने आजाद पार्क के फूलों से दोस्ती की तो उनकी महक तथा चमक और बढ़ गई।
विज्ञापन

6 of 11
Human chain
पार्क के सभी प्रवेश द्वारों से कतारबद्ध होकर आ रहे विद्यार्थियों का समागम ऐसा रहा जैसे कई नदियां आकर समुद्र में मिल रही हों। आयोजन का साक्षी बनने के लिए उनमें गजब का उत्साह दिखा। अनुशासित तरीके से लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए उनमें होड़ रही।
विज्ञापन

7 of 11
Human chain
मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए सभी उत्सुक रहे। प्रवेश द्वार से मंच स्थल तक आते समय मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर उन्होंने उनका स्वागत, अभिनंदन किया। बाद में उनके संग पूरे जोश के साथ निर्मल गंगा, स्वच्छता और आतिथ्य की शपथ ली।

8 of 11
Human chain
आते वक्त उनमें जितना उत्साह था, संस्कारों की सीख और आतिथ्यबोध की जिम्मेदारियों से जुड़ने के बाद जाते समय यह दोगुना दिखा।
 

9 of 11
Human chain
हर कोई सहेज ले गया आयोजन की यादें
‘अमर उजाला’ की पहल पर विद्यार्थियों की ओर से तैयार मानव श्रृंखला की यादें हर कोई सहेज कर ले गया। उत्साह ऐसा कि आयोजन के बाद उन्होंने मंच और फाउंडेशन के सूत्रवाक्य के साथ तस्वीरें और यादगार पलों को सहेज कर रखने के लिए सेल्फी भी ली।

10 of 11
Human chain
शहर के तमाम स्कूलों के अतिरिक्त फाफामऊ के गंगा गुरुकुलम, सराय तकी, झूंसी के टीपी मेमोरियल तथा अभिज्ञान एकेडमी और छतनाग स्थित न्यू आरएसजे पब्लिक स्कूल तक की टीमों ने मंचस्थल के करीब ग्रुप फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन

11 of 11
Human chain
कई विद्यालयों की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंच पर जाकर ‘बैकड्राप’ के साथ तस्वीरें उतारी ताकि आज की यादें, कल भी ताजा हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें