प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में फव्वारा चौराहे के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा का झंडा लगाए काले रंग की स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र शशांक सिंह यादव की गोली मारकर हत्या करने की पटकथा तीन माह पहले ही लिखी जा चुकी थी। मामले में नामजद शुभम बीएचएस के नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी पर इसका खुलासा हुआ है। जिसमें नवंबर-2024 को उसने लिखा है कि गोली चलेगी तुम्हारे लिए गुड्डू। हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट हो चुकी है।
यश का नाम गुड्डू भी है। ऐसे में शशांक के परिवार को शक है कि इनके बीच रंजिश थी। इंस्टाग्राम की इस आईडी पर ऐसे कई वीडियो और फोटो हैं, जो गैंगस्टर के गानों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिस अब आईडी को भी ट्रेस कर शुभम को तलाश रही है।
वहीं, विकास यादव ने बताया कि उसका भांजा शशांक इविवि में पढ़ाई के साथ-साथ सिविल लाइंस स्थित कार शोरूम में पार्ट टाइम सेल्समैन का भी काम करता था।
विज्ञापन
2 of 7
विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों से पता चला कि शुभम और उसके गुट से शशांक की पुरानी रंजिश चल रही थी। लेकिन, इसका कारण क्या था, किसी को नहीं पता है। सिर्फ यह मालूम चला कि शुभम और उसके दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूलरूप से चित्रकूट का रहने वाला शुभम मेंहदौरी में यश उर्फ गुड्डू के साथ रहता है।
विज्ञापन
3 of 7
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के पांच घंटे पहले घर से बाहर गया था छात्र
पुलिस को पता चला है कि वारदात के दिन शशांक नवाबगंज जगदीशपुर स्थित अपने घर पर था, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे एक दोस्त उसे अपने साथ ले गया। रात आठ बजे घटना को अंजाम दे दिया गया।
4 of 7
इंस्टा पर लिखी पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों में आपसी गुटबाजी की आशंका
विकास यादव ने बताया, इन सभी आरोपियों का आपस में ग्रुप बना हुआ है। आशंका जताई है कि वर्चस्व को लेकर छात्रों में गुटबाजी होती होगी। वहीं, एसीपी कर्नलगंज ने बताया, शशांक के साथ बाइक पर मौजूद उसके दोस्तों की अब तक कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 7
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शशांक की हत्या में एक युवती को लेकर आरोपियों से विवाद की बात सामने आ रही है। लेकिन, इसमें कितनी सत्यता है आरोपियों के गिररफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा। इसमें छह नामजद समेत 10 पर एफआइआर की गई है। इनकों पकड़ने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही इन सभी को दबोच लिया जाएगा। -अभिषेक भारती, पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज
विज्ञापन
6 of 7
शशांक सिंह यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का झंडा लगाए स्कार्पियो सवारों ने युवक को सीने में मारी गोली, माैत
बता दें कि प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में फव्वारा चौराहे के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा का झंडा लगाए काले रंग की स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान तेलियरगंज निवासी शशांक सिंह यादव (24) के रूप में हुई है।
मूलरूप से थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी शशांक सिंह तेलियरगंज में किराए के मकान में रहता था। सोमवार की शाम सिविल लाइंस स्थित चाइना टाउन दृष्टि कोचिंग के सामने शशांक की स्कार्पियो सवार बदमाशों से किसी बात को लेकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों से शशांक की पुरानी रंजिश थी। बात बिगड़ने के बाद खतरा देखकर शशांक अपने दोस्तों के साथ बाइक से भागने लगा। इस पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। फव्वारा चौराहे के पास पहुंचते ही शशांक ने बाइक खड़ी कर डंडे से स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली शशांक के सीने में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दोस्तों ने गंभीर रूप से जख्मी शशांक को बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया।
गोली लगने के बाद दुकानें हुईं बंद
चौराहे पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी गोली की आवाज सुनी। ऐसा लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा है। तभी उसने देखा कि तेजी से एक काले रंग की स्कार्पियो निकली। वहीं एक युवक जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। इसके बाद उसके दोस्त उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दी। देखते ही देखते पूरे चौराहे पर सन्नाटा पसर गया।