फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन से मिटने लगा इलाहाबाद, सभी ट्रेनों में आज से प्रयागराज

Sat, 22 Feb 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जंक्शन से चलने वाली सभी ट्रेनों में शनिवार से प्रयागराज लिखा मिलेगा। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन रखने की अधिसूचना जारी होने के बाद रेलवे शुक्रवार को ही फरमान जारी किया कि जंक्शन से शुरू होने वाली सभी ट्रेनों में इलाहाबाद हटाकर उसके स्थान पर प्रयागराज लिखा जाए। फरमान जारी होने के बाद जंक्शन पर इलाहाबाद मिटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच एनसीआर के दो स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन (अब प्रयागराज जंक्शन) एवं इलाहाबाद छिवकी (अब प्रयागराज छिवकी) के नए स्टेशन कोड भी जारी कर दिए गए। इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे का इलाहाबाद मंडल भी अब प्रयागराज मंडल कहलाएगा। इसका भी नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अभी तक जंक्शन का स्टेशन कोड एएलडी था जो अब पीआरवाईजे रेलवे बोर्ड ने कर दिया है। जबकि छिवकी का कोड एसीओआई की जगह पीसीओआई रेलवे बोर्ड ने निर्धारित किया है। हालांकि रेलवे के सॉफ्टवेयर क्रिस में इसे रात दस बजे तक फीड नहीं किया गया था लेकिन इंडियन रेलवे काफ्रेंस एसोसिएशन की ओर से एनसीआर के पीसीसीएम को जारी पत्र में उक्त कोड का उल्लेख कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर  प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज संगम का स्टेशन कोड संबंधित जोनल रेलवे क्रमश: पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे को नहीं मिला है। इस संबंध में दोनों ही जोनल के सीपीआरओ का कहना है कि स्टेशन कोड शनिवार को जारी किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन एवं चार-पांच के दिल्ली छोर पर लगे बोर्ड पर लिखे इलाहाबाद को देर शाम मिटा दिया गया। देर रात यहां बोर्ड में प्रयागराज जंक्शन लिखे जाने की बात रेलवे अफसरों ने कही। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इन ट्रेनों में आज से नहीं रहेगा इलाहाबाद

प्रयागराज एक्सप्रेस, नई दिल्ली/आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, डा. अंबेडकरनगर स्पेशल, जयपुर एक्सप्रेस, मथुरा स्पेशल, झांसी पैसेंजर आदि।

नाम बदलने में भी लाखों का खर्च
शहर के चार स्टेशनों का नाम बदले जाने की प्रक्रिया में लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी, सिटी, प्रयागघाट रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म के दोनों छोर पर लगे बोर्ड, स्टेशन की मुख्य इमारत, संकेतक बोर्ड, ट्रेन में लगे बोर्ड आदि को बदले जाने की कार्रवाई की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ इलाहाबाद जंक्शन पर ही बोर्ड आदि बदले जाने में 50 लाख के आसपास का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें