फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मस्जिद के पास आपत्तिजनक पर्चे बांटने में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Mar 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
देश विरोधी नारेबाजी
करेली में अबूबकर मस्जिद के पास शुक्रवार शाम अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक पर्चे बांटे। पुलिस का कहना है कि इन पर्चों में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बातें लिखीं गईं। साथ ही गलत तरीके से सरकार विरोधी चीजें भी लिखी गईं। जिसे लेकर करेली थाने में अज्ञात के खिलाफ राजद्रोह व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। पर्चे किसने बांटे, इसका पता लगाया जा रहा है। 

पर्चे शाम को बांटे गए जिसकी जानकारी पुलिस को कुछ घंटों बाद हुई। जानकारी करने पर पता चला कि अज्ञात लोग पर्चे बांटकर चुपचाप चले गए। सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल के दौरान ही पर्चा हाथ लगा, जिसे पढ़कर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। इसमें आपत्तिजनक बातें लिखीं थीं। खास बात यह कि इसमें सबसे पहली लाइन में मंसूर अली पार्क में सीएए व एनआरसी के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन का जिक्र था। साथ ही आंदोलन को और प्रभावी बनाने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
25 NGOs Denied Foreign Donation Permits For 'Anti-National Activities'
पुलिस सूत्रों की मानें तो पर्चे में जो बातें लिखीं गई हैं, उससे साफ है कि इसे बांटने वालों का मकसद धार्मिक भावनाएं भड़काना है। यही नहीं जिस तरह से सरकार विरोधी बातें लिखीं गईं, उससे पर्चे बांटने वालों का यह कृत्य राजद्रोह की भी श्रेणी में आता है। यही वजह है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह व धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि पर्चे किसके कहने पर और किसने बांटे। मामले में करेली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें