अलीगढ़ में बिल्डर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी ने कहा कि मैं नहीं मारता तो वो मुझे मरवा देता। आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मेडिकल में भर्ती बिल्डर की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 9
अलीगढ़ में बिल्डर पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस इलाके के वीवीआईपी जामिया उर्दू रोड पर एडीएम कंपाउंड के पास सोमवार को जानलेवा हमले में घायल बिल्डर जुल्फिकार खान उर्फ लाडले की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। लीवर अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी आदम का कहना था कि अगर वह लाडले को मारने का प्रयास नहीं करता तो लाडले उसे मरवा देता।
मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला निवासी बिल्डर लाडले को सोमवार दोपहर उस वक्त बुलट बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जब वे मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी से घर जा रहा थे।
विज्ञापन
2 of 9
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि बिल्डर पर हुए हमले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बाद गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी आदम निवासी जोहराबाग ने पूछताछ में हमले का कारण काफी चौंकाने वाला बताया है।
विज्ञापन
3 of 9
सीसीटीवी में कैद हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहयोगी वसीम ने भी बताया कि दोस्ती की खातिर उसने आदम का इस हमले में साथ दिया था। मुख्य आरोपी आदम व उसके दोस्त वसीम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
4 of 9
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां का फाइल फोटो और बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदम पर सात, वसीम पर पांच मुकदमे
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह के अनुसार बिल्डर पर हमले के आरोपी आदम पर हत्या व हमले समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। आदम के दोस्त वसीम पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी ने मैग्जीन की सभी गोलियां चला दी थीं।
विज्ञापन
5 of 9
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदम ने पूछताछ में यह भी स्वीकारा कि वह लड़की से प्रेम करने लगा था। इसी बीच लाडले ने लड़की के माध्यम से उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसमें बिल्डर लाडले पैरवी भी करता था। इससे उसकी छवि खराब हो रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि गोली आदम ने ही चलाई थी।
विज्ञापन
6 of 9
अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्डर जुल्फिकार पर हमला
यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर बुलट सवार दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं हैं। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का कहना है कि वह कोचिंग गई बेटी को लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूल रूप से छर्रा कोठी मोहल्ला के निवासी पेशे से बिल्डर लाडले खां परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर स्थित रिफा पैलेस में रहते हैं। उनकी जकरिया मार्केट पर दवा की दुकान भी है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वे जामिया उर्दू के पीछे की मस्जिद से नमाज पढ़कर स्कूटी पर सवार होकर बेटी को लेने कोचिंग सेंटर जा रहे थे। तभी एडीएम कंपाउंड के सहारे पहुंचते ही पीछे से आए बुलट सवार दो हमलावरों ने उन्हें स्कूटी में टक्कर मारकर रोका।
8 of 9
अस्पताल में बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं
फिर पहली गोली पीछे से पीठ में मारी। इसके बाद उन्हें ताबड़तोड़ तीन गोलियां और मारी गईं। साथ में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। मौके पर कुल छह राउंड फायर हुए। हमले में दो गोली पेट-सीने पर, एक कनपटी पर व एक सीधे बाजू में लगी।
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल को ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। लाडले बिल्डर वहीं लहूलुहान हालत में गिर गए। सूचना पर इलाका पुलिस व परिचित भी पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें ई-रिक्शा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, एसपी सिटी, सीओ तृतीय ने भी फील्ड यूनिट संग घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पर जांच पड़ताल की।