अलीगढ़ का अतिसंवेदनशील क्षेत्र सराय सुल्तानी में सोमवार रात हुए पथराव के बाद अगले दिन तनावपूर्ण शांति रही। समूचा इलाका पुलिस के पहरे में रहा।
विज्ञापन
2 of 7
सुनसान इलाका
- फोटो : नितिन गुप्ता
पथराव के अगले दिन को सामान्य दिनों की तरह इलाके की दोनों पक्षों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे और बेवजह आवाजाही या कहीं एकत्रित होने पर भी पुलिस की रोका टोकी रही।
विज्ञापन
3 of 7
खामोश बूढ़ी निगाहें
- फोटो : अमर उजाला
जनता पथराव को लेकर अपील करती है कि वह आपसी भाईचारा बनाए रखें। जैसे अमन-चैन, शांति केसाथ रह रहे हैं और आगे भी रहते रहेंगे। वह आपस में भाई-भाई बनकर रहें। किसी भी मसले को बातचीत करके हल करें। लड़ाई और झगड़ा किसी मामले का समाधान नहीं हो सकता है।
4 of 7
डीएम और एसएसपी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैगमार्च किया। एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी दीपक कुमार, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित आला पुलिस अधिकारी इलाके में जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
ड्रोन से लिया गया छत पड़े पत्थर
- फोटो : रूपेश कुमार
पुलिस ने ड्रोन के द्वारा छतों पर पत्थर के टुकड़े पड़ देखे। कई घरों की छत पर ऐसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
6 of 7
ड्रोन से रखी जा रही नजर
- फोटो : नितिन गुप्ता
सराय सुल्तानी व आसपास के इलाकों पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। ड्रोन भी ऐसे हाईटेक हैं कि तीन किलोमीटर तक की कवर एक जगह से ही करते हैं। इनमें हाई रेज्यूलेशन का कैमरा लगा होता है।
विवाद दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव कायम हो गया। आला अधिकारियों सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। ताला व्यापारी के समर्थन में रात साढ़े बारह बजे तक युवाओं की भीड़ मौके पर जमा रही। जैसे तैसे उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर वहां से हटाया गया।