फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा सांसद पर हमला: 2-4 नहीं, सुमन के काफिले पर फेंके 19 टायर, फुलप्रूफ थी करणी सेना की योजना; खुलासा

Tue, 29 Apr 2025 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी में सपा सांसद पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सपा सांसद  रामजीलाल सुमन के काफिले पर 19 टायर फेंके गए थे। कई गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं थीं। हाईवे की दूसरी साइड भी तीन वाहन बेकाबू हुए थे।
विज्ञापन
1 of 10
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : संवाद
आगरा से बुलंदशहर जाते समय सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर सोमना मोड़ पर हमले की घटना के वक्त रविवार को बड़ा हादसा हो सकता था। विरोध करने वालों ने सांसद के काफिले पर 2-4 नहीं, बल्कि कुल 19 टायर फेंके थे। जिनमें से कई टायर उछलकर हाईवे की दूसरी साइड पहुंच गए। जिससे कई गाड़ियां अनियंत्रित भी हुई। चूंकि, रफ्तार कम थी लिहाजा चालकों ने कंट्रोल कर लिया। ये तथ्य पुलिस जांच में सामने आ रहे हैं। 

वहीं सोमवार को एसएसपी व एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर उस समय हमला हुआ, जब वे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा में एक घटना के पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवार से मिलने जा जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 10
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि 19 टायर फेंके गए थे
इसी दौरान राणा सांगा विवाद में उनका विरोध करते आ रहे करणी सेना-क्षत्रिय महासभा कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल से पहले सोमना मोड़ पर उनके काफिले की गाड़ियों पर टायर फेंके। सोमवार को पुलिस जांच में सामने आया है कि 19 टायर फेंके गए थे। इस बीच कई टायर उनकी व काफिले की गाड़ियों को लगे, जिसमें अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष सहित काफिले में शामिल कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। वहीं कुछ टायर सड़क के उस पार तीन गाड़ियों से टकराए। 
विज्ञापन

3 of 10
गांव बहरदोई में सुमन के पैतृक आवास पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
सुमन के पैतृक आवास पर तैनात रही पुलिस 
अलीगढ़ में रविवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के बाद यहां भी पुलिस-प्रशासन एक बार फिर सतर्क हो गया है। सोमवार को पैतृक गांव बहरदोई में सुमन के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस की गाड़ियां भी सुमन के आवास के चक्कर काटती रहीं। हालांकि सबकुछ ठीक रहा।

4 of 10
अखिलेश, रामजी लाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सब्जी लेकर आए दुकान कर्मी ने समेटे टायर 
जिस दुकान से टायर फेंके गए। इस दुकान पर पिपलौठ गांव का बिजेंद्र काम करता है, जबकि दुकान बगल में ही संचालित होने वाले ढाबा संचालक की है। बिजेंद्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि घटना से करीब 15-20 मिनट पहले करणी सेना के 10-15 लोग वहां आसपास घूमते देखे जरूर थे। मगर उसे किसी तरह का अंदेशा न था। तभी उसके मालिक यानि ढाबा संचालक ने उसे गभाना के बाजार से ढाबे के लिए सब्जी लेने भेज दिया। जिस समय ये घटना हुई। वह गभाना बाजार में था। वापस आने पर उसे पूरी जानकारी हुई। हां, उसकी दुकान के बाहर कुल 19 टायर रखे थे। जो हमले में प्रयोग हुए। जिन्हें वापस आकर बिजेंद्र ने ही खुद समेट लिया। 
विज्ञापन

5 of 10
टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर - फोटो : संवाद
हाथरस से चलते ही मिल गया था करणी सेना को अपडेट 
सपा सांसद के विरोध व हमले की करणी सेना की योजना फुलप्रूफ थी। हाथरस से चलते ही उनके विषय में पल-पल का अपडेट मिल रहा था। इसलिए दो जगह खेरेश्वर व सोमना मोड़ पर टीमों को लगाया गया था। हालांकि प्लान तो काले झंडे दिखाने का ही था, लेकिन जब उस समय तक काले झंडे नहीं मिल पाए तो एकाएक वहां पड़े दिख गए टायर ही उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। उन्हें गभाना आते ही सूचना मिल गई थी कि वे सोमना मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए तत्काल टायरों पर ध्यान गया। 
विज्ञापन

6 of 10
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से बातचीत करते बुलंदशहर एसपी देहात - फोटो : संवाद
करणी सेना और क्षत्रिय नेताओं से किया संवाद 
दिन में घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसएसपी ने शाम को अपने आवास पर करणी सेना व क्षत्रिय महासभा के नेताओं को बुलाकर बातचीत की। इस बातचीत के पीछे का मकसद उनके मन की टोह लेना था। साथ में उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस बातचीत पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले करणी सेना नेता ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने इतना ही कहा कि सामान्य शिष्टाचार मुलाकात के लिए हमें बुलाया गया था। बस इसके अलावा कोई अन्य बात नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

7 of 10
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं - फोटो : अमर उजाला
सुमन पर हमले में सीसीटीवी से चिह्नित हो रहे अन्य आरोपी 
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले की घटना के पांच आरोपियों को पकड़ने के बाद अब पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में लगी है। इसके लिए लोधा व गभाना पुलिस की टीमें खेरेश्वर से लेकर सोमना-गभाना तक के सीसीटीवी देख रही है। साथ में आसपास के लोगों से भी उन लोगों की पहचान कराने के प्रयास हो रहे हैं, जो इस घटना में शामिल रहे। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक बताते हैं कि इस घटना में पांच आरोपियों को पकड़कर उन पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। साथ में मुकदमे में नोटिस तामील कराया गया। अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में लाए जाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवेचना में इन सभी नामों को आगे बढ़ाया जाएगा।

8 of 10
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं - फोटो : संवाद
पुलिस की लापरवाही आई सामने गिर सकती है कई पर गाज 
सपा सांसद के काफिले के गुजरने के वक्त रविवार को जो कुछ हुआ। उसमें प्रथम दृष्टया हलका प्रभारी दरोगा-बीट सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। साथ में एसएचओ गभाना के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की गई है। पूरे मामले में एसपी सिटी को पुलिस लापरवाही की जांच सौंपी गई है, जो ये इनपुट जुटाएंगे कि आखिर यह सब हो गया और चौकी से लेकर थाने तक किसी को भनक नहीं लगी। साथ में सोमना मोड़ पर एकत्रित लोगों के विषय में किसी को जानकारी नहीं हुई। उसके बाद अन्य कई लोगों पर गाज गिर सकती है। 

 

9 of 10
रामजीलाल सुमन और ओकेन्द्र राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि गभाना के एसएचओ विनय कुमार के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है। जिसमें लापरवाही, इनपुट न मिलने व पहले से कार्यक्रम तय होने के बावजूद गभाना टोल के आसपास के इलाकों में पुलिस सक्रिय न होने के सवालों पर जांच होगी। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में यह तो माना गया है कि कम से कम सोमना मोड़ पर हुए घटनाक्रम की बीट सिपाही व हलका दरोगा को तो जानकारी हो जानी चाहिए थी। अगर उन्हें जानकारी हुई तो उसे हल्के में लेना गंभीर रहा। नहीं हुई तो उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। साथ में एसएचओ की भूमिका जांच में साफ होगी। उसी आधार पर अन्य लोगों पर कार्रवाई तय होगी। 
विज्ञापन

10 of 10
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में पुलिस विवेचन व एसपी सिटी की जांच जारी है। आज घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ करणी सेना के नेताओं से भी बातचीत की है। पूरे मामले में नजर रखी जा रही है। अब तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संजीव सुमन, एसएसपी

यह भी पढ़ें: यूपी में सपा सांसद पर हमला: करणी सेना की भीड़ देख हड़बड़ाए ड्राइवर, रामजीलाल पर हमले की पूरी कहानी; तस्वीरें



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें