फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 101 तरीके के पकवान, 60-80 हजार मेहमान; आलू की सब्जी सबसे खास; कुछ ऐसा है मंत्री की सगाई का प्रोग्राम

Sat, 14 Nov 2026 05:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के तालानगरी में मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ का भव्य सगाई समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में 60 से 80 हजार मेहमानों के पहुंचने का दावा है। अतरौली क्षेत्र के करीब 250 गांवों में न्योता भेजा गया। दावत में 101 तरह के पकवान तैयार किए गए, जिनमें आलू और काशीफल की सब्जी खास आकर्षण रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 4
मंत्री संदीप सिंह की सगाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इन वक्त अलीगढ़ में चल रहे एक शाही सगाई समारोह की चर्चा हर तरफ है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल कल्याण सिंह के नाती और प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ का सगाई कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मैदान में अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और खान-पान के विशेष इंतजामों ने इसे क्षेत्र का सबसे चर्चित और बड़ा सामाजिक आयोजन बना दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
समारोह में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
60 से 80 हजार मेहमान और 250 गांवों तक न्योता
इस समारोह की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कार्यक्रम केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि अतरौली विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 गांवों में विधिवत निमंत्रण भेजा गया है। अलीगढ़ जनपद के अलावा आसपास के कई जनपदों से भी बड़ी संख्या में आम और खास लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में कुल 60 से 80 हजार मेहमान शिरकत कर रहे हैं। इतनी बड़ी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल व आसपास सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विवेक प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
101 तरह के पकवान और सबसे खास 'आलू की सब्जी'
सगाई में भोजन की व्यवस्था संभाल रहे 'प्रेमी कैटर्स' के मालिक विवेक प्रेमी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले मेहमानों के लिए लगभग एक जैसा और शालीन भोजन परोसा जा रहा है।

विवेक प्रेमी के मुताबिक, इस पूरी दावत में सबसे खास आकर्षण उनकी आलू की सब्जी और काशीफल की सब्जी है, जो मेहमानों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा मलाई कोफ्ता भी खास तौर पर तैयार किया गया है।

दावत की भव्यता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 101 तरह के व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। मेन्यू में मटर पनीर, मिक्स वेज, दाल मखनी, चने की सब्जी, पुलाव आदि।

मिठाइयां: सफेद रसगुल्ला, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, मूंग की दाल का हलवा, रायता, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम।

संत फिदेलिस स्कूल के समीप विशाल स्तर पर रसोई और दावत की तैयारियां की गई हैं, जहां हलवाइयों की टीम लगातार और निर्बाध रूप से लजीज पकवान तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन

4 of 4
आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी और दिग्गजों का आगमन
इस हाई-प्रोफाइल सगाई समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री वर-वधू (संदीप सिंह-मेघना और सौरभ-अंतरा) को आशीर्वाद देने पहुंचे। भव्य पंडाल, लजीज व्यंजन और अभूतपूर्व प्रबंधों के साथ यह सगाई समारोह अपनी अनूठी मेहमाननवाजी के लिए एक मिसाल बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें